फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Engineering students from the flat laptop, mobile usurped thief.

इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के फ्लैट से लैपटॉप, मोबाइल ले उड़े चोर

Sat, 31 Oct 2015 12:49 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 31 Oct 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
Engineering students from the flat laptop, mobile usurped thief.
इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे दो छात्रों के फ्लैट से चोरों ने लैपटॉप, मोबाइल और पर्स चुरा लिया। वारदात के वक्त फ्लैट खुला छोड़कर एक छात्र दूध लेने गया था।
विज्ञापन


वापस लौटने पर फ्लैट के पास उसे दो कबाड़ी दिखे थे। इन्हीं पर चोरी का शक है। छात्रों ने कविनगर पुलिस को चोरी की तहरीर दी है।

एनएच-24 स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक सेकेंड ईयर के छात्र लखनऊ निवासी आकाश और वाराणसी निवासी आदित्य गोविंदपुरम में किराए के मकान में रहते हैं।

पुलिस के मुताबिक, आकाश सुबह आठ बजे दूध लेने गया था। फ्लैट में आदित्य सो रहा था और दरवाजे खुले थे। इस दौरान चोरों ने फ्लैट से दो लैपटॉप, मोबाइल और पर्स चोरी कर लिया।
विज्ञापन


पर्स में करीब दो हजार रुपये थे। आकाश वापस लौटा तो वारदात का पता चला। आकाश ने बताया कि जब वह दूध लेकर लौटा तो बाहर दो कबाड़ी घूम रहे थे। एसएचओ का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed