फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   encounter of two men who were trying to loot the tractor

PICS: नोएडा में हुए एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी बदमाश ढेर, एके-47 बरामद

Mon, 26 Mar 2018 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दनकौर
ब्यूरो/अमर उजाला, दनकौर Updated Mon, 26 Mar 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
encounter of two men who were trying to loot the tractor
encounter in dankaur - फोटो : अमर उजाला

नोएडा के सेक्टर 39 से ट्रैक्टर लूटकर भाग रहे बदमाशों से जगनपुर गांव के जंगल में रविवार सुबह मुठभेड़ हुई। इसमें दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए।

विज्ञापन


जबकि उनके दो साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से मास्टर चाबी, दो तमंचे और लूटा हुआ ट्रक बरामद किया है। पकड़े गए बदमाश मांडली, संभल के रहने वाले हैं और उन पर कई संगीन केस दर्ज हैं।
विज्ञापन


 कोतवाल प्रभारी फरमूद अली ने बताया कि रविवार तड़के नोएडा के सेक्टर 39 में ट्रक लूटकर बदमाश भाग निकले थे। इसकी सूचना नोएडा पुलिस ने अन्य थानों को भी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

encounter of two men who were trying to loot the tractor
encounter in dankaur - फोटो : अमर उजाला

सूचना मिलते ही अपने क्षेत्र में बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई। इसी दौरान एक ट्रक पर संशय होने पर चालक को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर चालक ने रुकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी।

पुलिस ने पीछा किया तो बदमाश ट्रक छोड़कर जगनपुर गांव के जंगल की तरफ भाग निकले। पुलिस टीम ने बदमाशों का जंगल में पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी करते हुए जवाबी फायरिंग की। इसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।

जबकि उनके दो साथी मौके से भाग निकले। घायल बदमाशों की पहचान असरत और सलीम और फरार बदमाशों की पहचान सलीम और जफर उर्फ जफीर निवासी सभी निवासी संभल के रूप में हुई है।

आरोपियों पर कई जिलों में दर्ज हैं लूट और चोरी के केस 

encounter of two men who were trying to loot the tractor
encounter in dankaur - फोटो : अमर उजाला

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए बदमाशों पर रामपुर, संभल, अमरोह, गाजियाबाद और दिल्ली में लूट और चोरी के कई केस दर्ज हैं।

आरोपियों से मास्टर चाबी बरामद की गई है। इसकी मदद से यह वाहनों को लॉक खोल चोरी कर फरार हो जाते हैं और चोरी किए गए वाहनों से लूट आदि की वारदात को अंजाम देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed