फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   encounter in greater noida between anil dujana gang and police, 1 shooter injured 3 fled away

पुलिस मुठभेड़ में दुजाना गैंग का ‘तोता’ घायल , 3 फरार

Tue, 04 Jul 2017 08:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Tue, 04 Jul 2017 08:11 PM IST
सार

 
फोटो - 
      
 
सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में जवाबी कार्रवाई के दौरान लगी गोली, दो पुलिसकर्मी भी जख्मी  
-15 हजार के इनामी बदमाश के घर पर होने की सूचना पर दबिश देने गई थी पुलिस टीम 
      
अमर उजाला ब्यूरो      
ग्रेटर नोएडा।

विज्ञापन
encounter in greater noida between anil dujana gang and police, 1 shooter injured 3 fled away
ग्रेनो में एनकाउंटर में घायल शूटर तोता - फोटो : जेपी शर्मा/अमर उजाला

विस्तार

सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के जुनपत गांव में मंगलवार सुबह अनिल दुजाना गैंग के बदमाश अनित उर्फ तोता के घर दबिश देने गई पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई के दौरान पैर में गोली लगने से तोता घायल हो गया।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए। इस दौरान आरोपी तोता के दो साथी भाग निकले। पुलिस ने एटीएस सोसायटी तक उनका पीछा किया, लेकिन हत्थे नहीं चढ़े।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद एसएसपी लव कुमार, एसपी देहात सुनीति और सीओ अमित किशोर श्रीवास्तव ने घटनास्थल का मुआयना किया। एसएसपी ने बताया कि सूचना मिली थी कि 15 हजार का इनामी अनित उर्फ तोता जुनपत गांव स्थित अपने घर पर मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एंटी एक्सटॉर्सन सेल व कासना कोतवाली पुलिस दबिश देने उसके घर पहुंची। इसी दौरान घर में मौजूद अनित व उसके दो साथियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।

इस दौरान परैर में गोली लगने से अनित घायल हो गया और पुलिस के हत्थे चढ़ गया। घायल बदमाश को पुलिस कस्टडी में जिला अस्पताल भेज दिया गया। मुठभेड़ के दौरान एचसीपी तेजपाल सिंह व आरक्षी वरुण वीर सिंह भी पैर में चोट लगने से घायल हो गए।

दोहरे हत्याकांड में आरोपी है अनित

encounter in greater noida between anil dujana gang and police, 1 shooter injured 3 fled away

पुलिस के मुताबिक, दिसंबर 2013 में दादरी मेें जमीन कब्जाने को लेकर अनिल दुजाना और बलराम ठाकुर के इशारे पर जुनपत गांव निवासी नरेंद्र की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में नरेंद्र के भाई कुलदीप ने अदालत में गवाही दी थी।

16 जून 2014 को कुलदीप की हत्या के लिए पहुंचे बदमाशों को अनित ने ही रेकी कर जानकारी दी थी। हालांकि उसके जानकारी देने के बाद कुलदीप घर के बाहर से उठकर कहीं चला गया था और उसकी जगह पर उसके पिता राजकुमार आकर बैठ गए थे।

हमले के अंदेशे से परिवार को सरकारी गनर मिला हुआ था। अनित की रेकी पर पहुंचे बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर राजकुमार और उसके गनर की हत्या कर दी थी।

जेल से आकर की ताबड़तोड़ वारदात      
पुलिस का दावा है कि अनित लगभग डेढ़ माह पहले जेल से बाहर आया था और इसके बाद उसने ताबड़तोड़ वारदात की। कासना कोतवाली क्षेत्र मेें अनित के खिलाफ 23 मई को नई दिल्ली से होंडा शोरूम आए सुखजिंदर सिंह की कार लूटने का केस दर्ज है।

सुखजिंदर ने पुलिस को बताया कि 20 से 25 वर्ष के बीच तीन बदमाश पिस्टल के बल पर उसकी स्विफ्ट लूटकर ले गए। पुलिस का कहना है कि इस वारदात में अनित शामिल है।

पुलिस पर पथराव, ग्रामीणों ने लगाए आरोप       
पुलिस के मुताबिक जब टीम ने आरोपी अनित को गिरफ्तार कर लिया तो ग्रामीणों ने पुलिस टीम व उनके वाहन पर पथराव किया। इसके बावजूद पुलिस वहां से निकलकर फरार बदमाशों को पीछा करने लगी।

बताया गया है कि अगर  ग्रामीण पुलिस का विरोध नहीं करते तो अनित के दोनों साथी भी पकड़े जा सकते थे। बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर अनित के घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता व मारपीट करने का आरोप लगाया। उन्होंने तहरीर देकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed