{"_id":"577ea5414f1c1b6e697fc84c","slug":"elderly-woman-strangled-killing-the-bodies-lying-on-the-ground-was-lined-cloth-in-the-mouth","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या, जमीन पर पड़े शव के मुंह में ठूंसा था कपड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या, जमीन पर पड़े शव के मुंह में ठूंसा था कपड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 08 Jul 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
मृतक महिला कृष्णा देवी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम विहार इलाके में बृहस्पतिवार शाम बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घर का सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस को आशंका है कि लूटपाट की वजह से महिला की हत्या की गई है। हालांकि, अन्य पहलुओं से भी जांच की जा रही है। पुलिस ने हत्या और लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, कृष्णा देवी (69) ए ब्लॉक, पश्चिम विहार में अपने भतीजा चुन्नीलाल के साथ रहती थीं। ऊपर की मंजिल पर किरायेदार रहते हैं। उनके पति चेतनलाल का एक साल पहले देहांत हो गया। उनका अपना कोई बच्चा नहीं था। दंपति ने भतीजे को बचपन से ही अपने पास रखा था। उसकी शादी नहीं हुई है। चेतनलाल का ज्वालाहेड़ी में सेनेटरी की दुकान है। उनकी मौत के बाद भतीजा चुन्नीलाल व भांजा प्रिंस दुकान पर बैठते हैं।
विज्ञापन
चुन्नीलाल दोपहर में खाना खाने के लिए घर आता था, लेकिन बृहस्पतिवार को काम में व्यस्त होने से घर नहीं आया। शाम को उसने अपने दुकान पर काम करने वाले एक नौकर को खाना लाने के लिए घर भेजा।
विज्ञापन
नौकर ने घर दरवाजा खुला हुआ पाया। कमरे में जाने के बाद उसने कृष्णा देवी को जमीन पर पड़ा हुआ देखा। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और घर का सामान बिखरा पड़ा था। नौकर ने तुरंत दुकान पर घटना की जानकारी दी। साथ ही पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस का किसी परिचित के शामिल होने से इनकार नहीं
पुलिस
- फोटो : file photo
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। जांच में पुलिस पाया कि बदमाश घर में बिना किसी विरोध के घुसे हैं। महिला के कान की बाली गायब है। इसके अलावा आलमारी खुली हुई थी और सारा सामान कमरे में बिखरा हुआ था।
प्राथमिक जांच में पुलिस इसे लूटपाट का मामला मान रही है, लेकिन पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस परिवार वालों व किरायेदारों से पूछताछ कर रही है।
किसी परिचित के शामिल होने से इनकार नहीं
जांच के बाद पुलिस ने घटना में किसी परिचित के शामिल होने से इनकार नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला को अच्छी तरीके से जानता था और वारदात के दौरान महिला शोर न मचाए, इसके लिए उसने महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि आखिरकार मकान में रहने वाले किरायेदार को घटना की भनक क्यों नहीं लगी।
सीसीटीवी के फुटेज को खंगालने में जुटी पुलिस
जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि महिला के घर के सामने वाले घर और पड़ोस में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पुलिस ने उन कैमरों के फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, इस मकान में घुसने के लिए आगे और पीछे दोनों तरफ दरवाजे हैं। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि बदमाश सामने के गेट या फिर पीछे के गेट से घर में घुसे हैं।