फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   E-rickshaw was stealing after drinks liquor, Two people arrested of Bawaria gang

दिल्ली: जहरखुरानी गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार, दो वारदात का खुलासा

Sun, 28 Apr 2019 05:50 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 28 Apr 2019 05:50 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw was stealing after drinks liquor, Two people arrested of Bawaria gang
- फोटो : अमर उजाला

हरिनगर थाना पुलिस ने नशीला पेय पदार्थ पिलाकर ई-रिक्शा चुराने वाले जहरखुरानी गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बुलंदशहर निवासी विक्रम, मंडावली निवासी उमा गुप्ता और शाहजहांपुर यूपी निवासी शानू के रूप में हुई है। इनकी निशानदेही पर दो ई-रिक्शा बरामद किए गए हैं।  विक्रम पर पहले से पांच मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी से दो मामले सुलझाने का दावा किया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अखिलेश नाम के ई-रिक्शा चालक ने 24 अप्रैल को हरिनगर थाने में नशीला पदार्थ पिलाकर ई-रिक्शा चुराने की शिकायत दी थी। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे और मुखबिरों की जानकारी पर उमा गुप्ता और विक्रम को गिरफ्तार कर लिया। जबकि इनके निशानदेही पर 26 अप्रैल को खरीदार शानू को दबोचा। पूछताछ में पता चला कि बदमाश अब तक 15-20 वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।  विक्रम और उमा गुप्ता चोरी करने के बाद ई-रिक्शा का रंग और चेसिस नंबर बदलकर उसे शानू को बेच देते थे। आरोपी ज्यादातर अस्पताल, रेलवे स्टेशन और मेट्रो स्टेशनों के पास वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन


बवरिया गैंग के दो सेंधमार गिरफ्तार
हरिनगर थाना पुलिस ने सेंधमारी करने वाले बवरिया गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने सेंधमारी के छह मामले सुलझाने का दावा किया है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान अजमेर निवासी धरमराज और प्रेमा के रूप में हुई है। बदमाशों के पास से पुलिस ने ताला तोड़ने का हथियार, पर्स और कुछ रुपये बरामद किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed