{"_id":"574db9ab4f1c1b7d2810a251","slug":"during-the-altercation-drunken-husband-strangled-his-wife-s-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहासुनी के दौरान नशे में धुत पति ने पत्नी की गला घोंटकर की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कहासुनी के दौरान नशे में धुत पति ने पत्नी की गला घोंटकर की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 01 Jun 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : प्रतिकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निहाल विहार में शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मोनिका (24) पति प्रदीप के साथ निहाल विहार में रहती थी। प्रदीप रिक्शा चालक है। 15 दिन पहले ही दोनों यहां रहने आए थे। सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे प्रदीप घर आया, वह शराब के नशे में था। किसी बात को लेकर पत्नी से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
उसके बाद प्रदीप ने पत्नी का सिर पकड़कर दीवार पर मार दिया और फिर गला दबाकर वहां से फरार हो गया।शोर शराबा होने पर मकान मालिक उसके कमरे में पहुंचे। मकान मालिक ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि मोनिका मूलत: अलीगढ़ की रहने वाली थी। उसका पति बुलंदशहर का है।
विज्ञापन
पुलिस को आशंका है कि पारिवारिक कलह की वजह से प्रदीप ने घटना को अंजाम दिया है। जांच में यह बात भी सामने आई है कि शराब की लत और मारपीट की वजह से कोई भी मकान मालिक इन्हें ज्यादा दिन तक अपने मकान में रहने नहीं देता था।