नशे में धुत शिक्षक ने की ऐसी हरकत कि मचा हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दी और छुट्टी के दिन सुनसान पड़े शहर में देरशाम नशे में धुत एक जेबीटी टीचर ने जमकर हंगामा किया। नशे में चूर शिक्षक ने अपनी गाड़ी से कई गाड़ियों और ऑटो को टक्कर मारी।
आसपास के लोगों ने जब पुलिस को बुलाया तो वह पुलिस से भी उलझ गया। आखिरकार पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, कांकरौला गांव निवासी शशिकांत यादव जेबीटी शिक्षक है। रविवार शाम नशे में आरोपी शिक्षक अपनी वैगनआर गाड़ी में यहां पहुंचा। उसने यहां खड़ी दो कार को टक्कर मारी।
पुलिस के साथ उलझा तो पुलिस ने किया गिरफ्तार
जब युवकों ने विरोध किया तो शिक्षक का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। उसने यहां खड़े दो ऑटो रिक्शा को भी टक्कर मार दी। शिक्षक के हंगामे को देखते हुए आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया।
इसके बाद सिटी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, पुलिस ने जब आरोपी शिक्षक को रोकने की कोशिश की तो वह उल्टा पुलिस से भी उलझ गया। उसके रौब और हंगामे को देखते हुए पुलिसकर्मी भी गुस्से में आ गए।
उन्होंने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। सिटी थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह के अनुसार आरोपी की गाड़ी को जब्त कर लिया है। मामले की जांच कर रही है।