फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   drugs given to family by made but arrested by police

दाल में मिलाकर खिला दीं नींद की गोलियां पर डकैती डालने से पहले पकड़े गए

Tue, 18 Apr 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 18 Apr 2017 12:19 AM IST
सार


- घर की नौकरानी थी सरगना, दो महिलाओं समेत आठ गिरफ्तार
- एम-3 ब्लॉक की कोठी में डकैती डालने की थी योजना
- दो पिस्टल, एक चाकू, सरिया व कारतूस बरामद 

विज्ञापन
drugs given to family by made but arrested by police

विस्तार

शहर के पॉश एरिया में स्थित कोठी में डकैती डालने की नीयत से एक घरेलू नौकरानी ने घर के सभी सदस्यों को दाल में नशीली गोलियां मिलाकर खिला दीं लेकिन पुलिस को घटना से पहले ही भनक लग गई और दो महिलाओं समेत आठ लोगों को पकड़ लिया।

विज्ञापन


इनमें से दो पर पहले भी दिल्ली और कोलकाता में चोरी-डकैती के मामले दर्ज हैं। अब पुलिस पूछताछ के लिए सभी को रिमांड पर लेगी। मामला डीएलएफ फेज-2 में एक एमएनसी के निदेशक की कोठी का है।
विज्ञापन


डीसीपी क्राइम सुमित कुमार ने बताया कि रविवार रात क्राइम यूनिट सेक्टर-17 के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र चौहान को डीएलएफ फेज-2 के एम-2 ब्लाक के पास में बोरिंग के कोठडे़ में से छह युवक व एक युवती के छुपे होने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने टीम तैयार कर मौके को घेर लिया। पुलिस ने मौके से बिहार के जिला मधुबनी के गांव परसाही निवासी सुनील (27), गांव चतरू मंडल भुजियासी निवासी सत्यनारायण (28), गांव घोट प्रसाही निवासी रामकुमार ठाकुर (24), गांव भौभोरा निवासी रामक्लेश उर्फ ऋतिक राम (19), गांव बथलाह निवासी अरविंद (27), गांव घुसई निवासी मोहम्मद जाहिर (27), ओडिशा के जिला पूर्व मेहंदीपुर के गांव थलामी निवासी माधुरी (20) व ओडिशा निवासी मंजू उर्फ पूनम को गिरफ्तार किया गया है।

छह आरोपी कक्षा 5 से 10वीं तक ही पढ़े हैं, जबकि गैंग का मुखिया सत्यनारायण व अरविंद्र अनपढ़ हैं। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो देशी कट्टे, दो कारतूस, एक लोहे की रॉड, एक स्टील की रॉड, एक सरिया, एक चाकू और एक रस्सी बरामद की है।

पहले भी कांड कर चुका है ये गिरोह

drugs given to family by made but arrested by police

आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में थाना डीएलएफ में केस दर्ज किया गया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि डीएलएफ फेस-2 में कोठी नंबर एम-3/57 एक एमएनसी के निदेशक की है।

इसमें आरोपी मंजू उर्फ पूनम घरेलू नौकर का कार्य करती थी। जो कि गैंग के मुखिया सत्यनारायण की जानकार है। मंजू की मदद से आरोपियों की इस कोठी में डकैती डालने की योजना थी।

जहां पर मंजू ने योजना के अनुसार मकान में रहने वाले सभी सदस्यों को दाल में मिलाकर नींद की गोली खिला दी थी, लेकिन वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस को इसकी भनक लग गई और इन्हें दबोच लिया गया।

पूछताछ में पता चला है कि आरोपी सत्यनारायण पहले भी थाना सेक्टर-29 में दर्ज चोरी व धोखाधड़ी की घटना में शामिल रह चुका है। इसके अलावा दिल्ली के मॉडल टाउन थाने में भी उस पर चोरी के 8-10 मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2017 में तिहाड़ जेल से छूटकर बाहर आया है। गहनता से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed