फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dreaded arms dealer of uttar prades arrested in delhi

यूपी का कुख्यात हथियारों का सौदागर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Tue, 03 Oct 2017 07:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 03 Oct 2017 07:54 PM IST
सार

पूर्वी जिला पुलिस ने कुख्यात बदमाश कदीम व उसका साथी को दबोचा, पुलिस टीम पर किया फायर
नोट: खबर उत्तर-प्रदेश के लिए उपयोगी है
मुठभेड़ के बाद साथी संग पकड़ा गया यूपी का नामी ऑम्र्स सप्लायर
- पूर्वी जिला पुलिस ने कुख्यात बदमाश कदीम व उसके साथी को दबोचा, पुलिस टीम पर किया फायर
- आरोपियों के पास से 10 पिस्टल, 9 कारतूस व एक खोखा बरामद किया, आरोपियों से पूछताछ जारी
- बिहार के मुंगेर, मध्यप्रदेश के खारगौन और मेरठ के राधना के ऑम्र्स सौदागरों से लाता था हथियार
- शुरूआत में तीन ऑम्र्स सप्लायर बबलू, हश्मत और नबी आलम नामक बदमाशों से लेता था हथियार

विज्ञापन
dreaded arms dealer of uttar prades arrested in delhi

विस्तार

पूर्वी जिला पुलिस ने उत्तर-प्रदेश के नामी ऑम्र्स सप्लायर (हथियारों का सौदागर) को साथी संग मुठभेड़ के बाद दबोचा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव तोड़ी, भोजपुर, गाजियाबाद निवासी कदीम और इसके साथी भंडापट्टी, हापुड़ निवासी चमन (24) के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के समय बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी थी।

विज्ञापन


गनीमत यह रही कि गोली किसी को लगी नही। पुलिस ने इनके पास से 10 पिस्टल, नौ कारतूस व एक खोखा बरामद किया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त ओमवीर सिंह ने बताया कि जगतपुरी थाना पुलिस की टीम को सूचना मिली थी कि इंटरस्टेट हथियारों का सौदागर जगतपुरी इलाके में नाले रोड से गुजरने वाला है। सूचना के बाद पुलिस की एक विशेष टीम बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात करीब 11.35 बजे स्नेह पब्लिक स्कूल के पास, नाला रोड पर पल्सर बाइक सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया। पकड़-धकड़ी में बदमाश बाइक समेत गिर गई। इसी दौरान बदमाशों ने बाइक के पीछे बदमाश ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। गनीमत यह रही कि गोली किसी को लगी नही।

इधर किसी तरह बदमाशों को काबू किया गया। उनके पास से बाइक, 10 पिस्टल, 9 कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान सरगना कदीम ने बताया कि वह बिहार के मुंगेर, मध्यप्रदेश के खारगौन और मेरठ के राधना के ऑम्र्स सौदागरों से हथियार लाकर पूरे, यूपी, हरियाणा, राजस्थान व दिल्ली-एनसीआर के बदमाशों को हथियार सप्लाई करते थे।

गैंग पसोंडा और मुस्तफाबाद के नमस्ते गैंग को भी हथियार सप्लाई करते थे। कदीम कभी-कभार अपने पूर्व पार्टनरों बबलू, हश्मत और नबी आलम से भी हथियार लाकर सप्लाई करते थे। बरामद  हथियारों को यह लोग शास्त्री पार्क इलाके में बदमाशों को सप्लाई करने जा रहे थे। जगतपुरी थाना पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।       
  
अब तक 500 से अधिक पिस्टल कर चुका सप्लाई
कदीम ने दावा किया है कि वह दिल्ली-एनसीआर के अलावा, राजस्थान, यूपी और हरियाणा के अलावा अन्य राज्यों में करीब 500 से अधिक पिस्टल सप्लाई कर चुका है। इसका पिता मेरठ में छोटा-मोटा करता है।

चार-पांच साल पूर्व यह मेरठ के हश्मत, नबी आलम और बबलू नामक ऑम्र्स सप्लायरों के संपर्क में आया था। उनके रहने-सहने और चमक धमक देखकर कदीम काफी प्रभावित हुआ। शुरूआत में इसने तीनों के साथ काम किया।


बाद में यह खुद ही अपना काम करने लगा। यह 30 से 50 हजार के बीच पिस्टल का सौदा करता था। कुछ समय से यह चमन के साथ मिलकर हथियारों का धंधा कर रहा था। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed