{"_id":"3531bfefcf62b35bb5e6d6a4dde4888f","slug":"dps-teacher-suicide-note-written-in-the-cause-of-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीएस टीचर ने सुसाइड नोट में लिखा मौत का कारण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीपीएस टीचर ने सुसाइड नोट में लिखा मौत का कारण
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 20 Aug 2014 12:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीपीएस की टीचर रुचि कौशिक सुसाइड केस में मंगलवार को नया मोड़ आ गया। पुलिस को रुचि के बैग से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने अपना दर्द बयां किया है।
विज्ञापन
लिखा है, ‘इस घर में कोई मुझे नहीं समझता। अब रोज-रोज की टेंशन मुझसे नहीं सही जाती।’ सुसाइड नोट से साफ है कि रुचि ने पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या की।
विज्ञापन
हालांकि इस संबंध में उसके परिजनों ने पुलिस से शिकायत नहीं की है। पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट सील कर दिया गया है।
राजनगर सेक्टर-6 में सोमवार रात डीपीएस की टीचर रुचि कौशिक (34) ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। पति पुष्पेंद्र कौशिक एसीसी सीमेंट में अफसर हैं।
परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। सोमवार को जन्माष्टमी पर सभी लोग मंदिर गए थे, रात में लौटे तो आत्महत्या का पता चला था।
जांच अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट में लिखा है ‘या तो मैं आपको नहीं समझा पा रही हूं या आप मुझे समझना नहीं चाहते। बट समथिंग इज रांग, मुझे झूठ बर्दाश्त नहीं है।
विज्ञापन
न ही मुझे मीठी-मीठी बातें करनी आती हैं। मैं सच बोलती हूं। आपको बुरा न लगे, इसलिए मैं आपको बहुत सी बातें बताती भी नहीं हूं। इस घर में कोई मुझे नहीं समझता।
आप भी मुझे सुनना नहीं चाहते। फिर मैं किससे कहूं? पर अब रोज-रोज की टेंशन मुझसे नहीं सही जाती, मैं और बेइज्जती नहीं झेल सकती।
कहने को तो बहुत कुछ है, पर आप सुनना नहीं चाहते या आपको अच्छा भी नहीं लगेगा? आई होप आप अपने पैरेंट्स के साथ ज्यादा खुश रहोगे। बेस्ट विशिज फार योर लाइफ। आई लव यू।’