दिल्लीः घर में घुसकर मां-बेटे की दर्दनाक हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में शुक्रवार विजय विहार थाना क्षेत्र का रोहिणी सेक्टर-5 एक सनसनीखेज वारदात से दहल गया। रोहिणी के सेक्टर-5 में एक महिला व उसके बेटे की ह्त्या कर घर में लूटपाट की गई।
पुलिस ने बताया कि जिस समय बदमाश लूटमार करने घर में दाखिल हुए उस वक्त 62 साल की ऊषा और उनका बेटा जीतेंद्र घर में मौजूद थे।
लुटेरे लूटपाट के इरादे से घर में घुसे थे, जब ऊषा और उनके बेटे ने बदमाशों का विरोध किया तो बदमाशों ने दोनों की चाकू मारकर हत्या कर दी।
मालूम हो कि जिस घर में ये वारदात हुई वो घर ऊषा का था, जिसके किराये से दोनों मां-बेटे गुजर बसर करते थे। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि ये मकान की लालच में किया गया कत्ल हो सकता है जिसके लिए उसे परिचितों पर शक है।
बोरे में मिली सिर कटी लाश
दिल्ली के जाफराबाद इलाके में बृहस्पतिवार सुबह बोरे में युवक का सिर
कटा शव बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास
के थानों और जिपनेट के जरिये लापता युवकों का ब्योरा लेकर शिनाख्त करने का
प्रयास कर रही है।
पुलिस आशंका जता रही है कि किसी धारदार हथियार से
युवक की हत्या कर शव को बोरे में डाला गया है। पुलिस के मुताबिक, सुबह
करीब सात बजे अरविंद मोहल्ला, फतेह मार्ग घोंडा से पीसीआर कॉल मिली थी।