फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dog killer in noida arrested after cctv got viral

कुत्ते को बेरहमी से मारने वाले का खुला राज, वीडियो वायरल होने से हुई पहचान

Wed, 19 Jul 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 19 Jul 2017 09:27 AM IST
सार

कुत्ते को बेरहमी से मारने वाला गिरफ्तार
नशे में धुत ट्रैफिक मार्शल ने कुत्ते को पैर से दबाकर मार डाला था
 

विज्ञापन
dog killer in noida arrested after cctv got viral

विस्तार

सेक्टर-45 मार्केट में 14 जुलाई को पैर के नीचे दबाकर कुत्ते की जान लेने वाले ट्रैफिक मार्शल को सेक्टर-39 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान सदरपुर निवासी धन सिंह (48) के रूप में की है।

विज्ञापन


सेक्टर-39 थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह का कहना है कि मंगलवार को पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि घटना वाली रात वह बाजार से गुजर रहा था। बाजार में लोगों ने एक कुत्ते को पागल बताया।
विज्ञापन


इसी दौरान कुत्ता उसकी तरफ आया तो उसने सिर दबा दिया। लोगों ने उससे कहा कि यदि इसे अभी छोड़ा तो यह काट लेगा। यह सुनकर उसने एक पैर से कुत्ते का मुंह व गर्दन और दूसरे पैर से पेट पर रखे रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

वीडियो फुटेज से पहचान

dog killer in noida arrested after cctv got viral

पुलिस का कहना है कि कुत्ता लोगों को कई दिनों से काट रहा था या नहीं, यह बाजार में लोगों से बातचीत के बाद ही साफ हो पाएगा। वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पीपुल फॉर एनिमल की पदाधिकारी आशिमा की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed