फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Do not open the gate on the left kick-punches in Lucknow Mail.

गेट न खोलने पर लखनऊ मेल में चले लात-घूंसे

Fri, 12 Dec 2014 12:35 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 12 Dec 2014 12:35 AM IST
विज्ञापन
Do not open the gate on the left kick-punches in Lucknow Mail.

कोच का गेट न खोलने पर बुधवार देर रात लखनऊ मेल में दो फौजी और लोनी के तीन युवकों में जमकर लात घूंसे चले। करीब 10 मिनट तक प्लेटफार्म नंबर-3 पर मारपीट होती रही।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंचे जीआरपी जवानों ने मारपीट कर रहे दोनों पक्षों के छह लोगों को धर दबोचा। इस दौरान आधे घंटे तक ट्रेन गाजियाबाद स्टेशन पर ही खड़ी रही।
विज्ञापन


बुधवार रात 10:50 बजे लखनऊ मेल गाजियाबाद स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-3 पर पहुंची थी। लोनी के रहने वाले रईसुद्दीन, उसका भाई फारूख और शाहजहांपुर निवासी उनका साथी शोबी ट्रेन के जनरल कोच में चढ़ने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ के सत्यप्रकाश पांडेय, सीतापुर निवासी प्रसादी लाल और आजमगढ़ निवासी राजेश ने दरवाजा नहीं होगा। सत्यप्रकाश और प्रसादी लाल फौज में हैं।

दरवाजा न खोलने पर दोनों पक्षों में गाली-गलौच हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। फौजियों और युवकों में जमकर लात घूंसे चले। दो पक्षों में मारपीट की वजह से प्लेटफार्म पर अफरातफरी मच गई।


सूचना पर पहुंची जीआरपी ने दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर जीआरपी विनोद सिंह सिरोही ने बताया कि दोनों पक्षों को शांतिभंग की धाराओं में चालान कर कोर्ट में पेश किया गया।

इस दौरान आधा घंटे ट्रेन स्टेशन पर ही रुकी रही। 11:20 बजे ट्रेन आगे रवाना हुई। गौरतलब है कि गाजियाबाद स्टेशन पर लखनऊ मेल का सिर्फ दो मिनट का स्टॉप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed