फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dispute between two families on dog act

कुत्ते ने गमले पर किया पेशाब तो परिवारों के बीच जमकर हुआ खूनखराबा 

Fri, 02 Sep 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 02 Sep 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
 Dispute between two families on dog act
कुत्ता - फोटो : Demo Pic

राजधानी में छोटी-छोटी बातों पर लोग एक दूसरे की जान लेने पर उतारू हैं। ताजा मामला कल्याणपुरी में देखने को मिला। यहां एक पालतू कुत्ते द्वारा पड़ोसी के गमले पर पेशाब करने से दो परिवारों के बीच खूनखराबा हो गया।

विज्ञापन


हमले में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। बुरी तरह से जख्मी बुजुर्ग महिला को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कल्याणपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पीड़ित देवेश (30) परिवार के साथ 8ए/469 डीडीए फ्लैट त्रिलोकपुरी में रहता है। मंगलवार रात को देवेश अपनी गली में पालतू कुत्ता टहला रहा था। इस बीच कुत्ते ने पड़ोसी ब्रजपाल के गली में रखे गमले पर पेशाब कर दिया। ब्रजपाल इस बात से खफा हो गया। उसने देवेश को गालियां देनी शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुरी तरह से जख्मी बुजुर्ग महिला जीटीबी रेफर

 Dispute between two families on dog act
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

आरोप है कि कहासुनी के दौरान ब्रजपाल ने अपने बेटे मनीष और अनुज को बुलाकर देवेश को पीटना शुरू कर दिया। इस बीच शोर-शराबा सुनकर देवेश की पत्नी पिंकी और मां रमनी चौधरी उसे बचाने आईं।

आरोप है कि मारपीट के दौरान ब्रजपाल ने रॉड से रमनी के सिर पर हमला कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गए। 

इधर, झगड़े की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल रमनी, देवेश और पिंकी को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया, बुरी तरह से जख्मी रमनी को जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी ब्रजपाल और उसके दोनों बेटों मनीष व अनुज की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed