फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   deputy sp daughter molested by father in law husband beaten and aborted her child

डिप्टी एसपी की बेटी से ससुर ने की छेड़छाड़, पति पर मारपीट कर गर्भपात करवाने का आरोप

Wed, 20 Feb 2019 04:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 20 Feb 2019 04:10 PM IST
विज्ञापन
deputy sp daughter molested by father in law husband beaten and aborted her child
फाइल फोटो - फोटो : डेमो

डिप्टी एसपी की बेटी ने ससुर पर छेड़छाड़ और पति पर गर्भपात करवाने व मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती ने सिहानीगेट थाने में तहरीर दी है कि युवक के साथ अप्रैल 2018 में उसकी शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद वह गर्भवती हो गई। उसके बाद सास, ससुर, ननद, देवर, जेठ, पति व अन्य लोगों ने अल्ट्रासाउंड कराया।

विज्ञापन


लड़की होने पर गर्भपात कराने का दबाव बनाया। जेठ के लड़के के जन्मदिन पर खाने के साथ नशीला पदार्थ खिलाकर झोलाछाप डाक्टर से गर्भपात करा दिया गया। ससुर व देवर घर में अकेला पाकर छेड़छाड़ करते थे। इसकी जानकारी जब पति को दी तो घर की इज्जत की बात कह कर चुप करा दिया गया।
विज्ञापन


देवर और ससुर की छेड़छाड़ को लेकर पंचायत भी हुई। उसमें दोनों ने माफी भी मांगी। आरोपियों ने कई बार घर से बाहर भी निकाल दिया। सिहानीगेट थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर सास, ससुर, पति, देवर, ननद व जेठ के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट, गर्भपात कराने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed