{"_id":"585d255e4f1c1b3d77e39242","slug":"demands-drug-and-took-away-45-thauand","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा मांगी, कट्टा सटाया और लूट ले गए 45 हजार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दवा मांगी, कट्टा सटाया और लूट ले गए 45 हजार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sat, 24 Dec 2016 10:13 AM IST
विज्ञापन
gun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार की रात तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक कैमिस्ट से कट्टे की नोक पर पैतालिस हजार रुपये लूट लिये। हुआ यूं कि कैनरा बैंक रिवाड़ी रोड के सामने रौकी प़ुत्र नरेश निवासी तावडू की दवा की दुकान है।
विज्ञापन
22 दिसंबर की रात 8 बजकर 20 मिनट पर उसकी दुकान पर तीन युवक आए। एक युवक ने दवा मांगी। कैमिस्ट जब तक दवा देता, तब तक दूसरे ने कैमिस्ट को धमकाते हुए चुपचाप कैश देने की मांग की। इसके बाद वह जब तक कुछ करता, दो नकाबपोशों ने उस पर कट्टा तान दिया और दुकान के अंदर ले गए।
विज्ञापन
पीड़ित का आरोप है कि नकाबपोश्ा बदमाशों ने दुकान में रखे हुए करीब 45 हजार रुपये लूट लिये। वारदात को अंजाम देने के बाद धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित रौकी का कहना है कि इनमें से एक बदमाश ने कैप पहनी हुई थी, जिसका आधा चेहरा कपड़े से ढका हुआ था। बाकी दोनों ने भी चेहरा ढका हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस ने तीनों अज्ञात नकाबपोश लुटेरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद कस्बे के अन्य दुकानदार सहमे हुए हैं।