फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi thief stolen 10 lakh rupees filled bag from wedding ceremony during photo session

दिल्ली: विवाह समारोह में मेहमान बनकर आया चोर, चल रही थी फोटोग्राफी, उड़ा ले गया 10 लाख रुपये

Fri, 03 Dec 2021 12:01 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 03 Dec 2021 12:01 AM IST
सार

घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। जांच के दौरान पुलिस ने अनिल का बयान दर्ज किया। अनिल ने बताया कि बैग में दस लाख रुपये के अलावा चांदी के गहने थे।

विज्ञापन
delhi thief stolen 10 lakh rupees filled bag from wedding ceremony during photo session
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के अलीपुर में एक विवाह समारोह के दौरान मेहमान बनकर आए बदमाश ने लाखों रुपये व गहने पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय वर वधू पक्ष बैग को टेबल पर रखकर फोटो खिंचवा रहे थे। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी और विवाह समारोह के दौरान बन रहे वीडियो को कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन


जीटीबी नगर निवासी अनिल गोगनानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका ट्रांसपोर्ट का काम है। 30 नवंबर को अलीपुर स्थित एक बैंक्वेट हॉल उनकी भांजी की शादी थी। जयमाला होने के बाद वर वधू पक्ष के लोग फोटो खिंचवाने लगे। इस दौरान उनकी भाभी पुष्पा ने बैग को टेबल पर रख दिया। कुछ देर बाद वहां से बैग गायब हो गया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। जांच के दौरान पुलिस ने अनिल का बयान दर्ज किया। अनिल ने बताया कि बैग में दस लाख रुपये के अलावा चांदी के गहने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के जरिए फोटोग्राफी के दौरान मंच पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही फुटेज को बारीकी से देखकर अनजान शख्स की पहचान भी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed