फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi same name neighbour received others cheque book, empties account read full story

क्या हुआ जब एक ही नाम वाली दो पड़ोसियों में से एक के घर पहुंची दूसरे की चेकबुक, उड़ जाएंगे होश

Sat, 08 Jun 2019 10:24 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 08 Jun 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
delhi same name neighbour received others cheque book, empties account read full story
सांकेतिक तस्वीर

दिल्ली के द्वारका जिला पुलिस ने एक महिला ठग को गिरफ्तार किया है। महिला पर आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली महिला के चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर उसके खाते से 3.62 लाख रुपये निकाल लिए।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, एक ही नाम होने की वजह से कुरियर ब्वॉय ने पीड़िता का चेकबुक और एटीएम कार्ड आरोपी महिला को दे दिया। महिला ने उसे अपने पास रख लिया व पीड़िता के खाते से रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि गत 23 मई को पीड़िता ने मोहन गार्डन थाने में शिकायत कर खाते से 3.62 लाख रुपये निकाले जाने की शिकायत की। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह घर की मरम्मत के लिए बैंक में रुपये निकालने आई थी तभी उसे ठगी का पता चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि पीड़िता के पीछे उसी के नाम की एक महिला रहती है। आरोपी महिला पीड़िता को जानती थी।

उसे महिला के हिंदी में हस्ताक्षर करने की बात का पता था। उसी का अभ्यास करने के बाद उसने चेकबुक पर फर्जी हस्ताक्षर कर रुपये की निकासी कर ली। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed