फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi roadrage property dealer arrested for killing yogesh in mayur vihar phase 2

रोडरेजः मामूली बात पर युवक को गोली मारने वाला प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं 30 मामले

Fri, 14 Dec 2018 05:39 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 14 Dec 2018 05:39 PM IST
विज्ञापन
delhi roadrage property dealer arrested for killing yogesh in mayur vihar phase 2
मृतक योगेश - फोटो : अमर उजाला

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में कार सवार युवक ने कंधा टच होने पर हुई कहासुनी में योगेश (22) की गोली मारकर हत्या कर दी थी जिसका अब खुलासा हो गया है। इस मामले को पुलिस ने सुलझा लेने का दावा करते हुए आरोपी प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम सिद्धांत वर्मा जो प्रॉपर्टी डीलर है। पुलिस ने उसे गुरुवार को गाजियाबाद के डासना से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्तौल और कार बरामद कर ली है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पर पहले से 30 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आरोपी ने युवक को चार गोलियां मारीं थीं। उस वक्त दोस्तों ने योगेश को पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, योगेश माता-पिता, पत्नी और एक साल की बेटी के साथ चिल्ला गांव में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह पिता नरेंद्र के कारोबार में हाथ बंटाता था। योगेश के चचेरे भाई अमन ने पुलिस को बताया कि रविवार को उसके दोस्त सुमित का जन्मदिन था। सुमित ने योगेश, अमन और गोलू को पार्टी दी थी। सभी ने मयूर विहार फेस एक की रेडलाइट के पास शराब पी।

देर रात अमन, गोलू और योगेश बाइक से कोटला गांव पहुंचे और शराब खरीदने के बाद आचार्य निकेतन स्थित 24 इनटू 7 नाम की दुकान से पानी की बोतल व खाने का सामान लेने पहुंचे। वहां पहले से एक आई20 कार लगी थी। योगेश दुकान की ओर जाने लगा, तभी कार से एक युवक उतरा। युवक से योगेश का कंधा टकरा गया। एक अन्य युवक कार में था। इसे लेकर दोनों में बहस हो गई।

कार से उतरा युवक दुकान पर चला गया। लौटने पर उसकी फिर योगेश से बहस हो गई। गुस्से में योगेश ने एक रॉड से कार के शीशे तोड़ दिए। कार सवार युवक ने पिस्टल निकालकर योगेश पर चार गोलियां दाग दीं। बदमाश ने एक गोली अमन पर चलाई, लेकिन वह बच गया।

योगेश के दोनों पैरों पर एक-एक, पेट में एक और पेंट की जेब में रखे मोबाइल पर एक गोली लगी। गोली चलाने के बाद आरोपी अपने दोस्त के साथ कार में बैठकर फरार हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

सही निकला पुलिस का शक

शुरुआती तफ्तीश के बाद पुलिस अधिकारियों ने कहा था कि गोली चलाने वाला अपराधी हो सकता है और अब उनकी यह बात सही साबित हुई। आरोपी सिद्धांत के खिलाफ पहले से 30 मामले दर्ज हैं। योगेश के चचेरे भाई ने बताया था कि गोली चलाने से पहले आरोपी ने योगेश से कहा था कि जितनी उसकी उम्र है, उससे ज्यादा मामले उस पर दर्ज हैं। इसके बाद उसने ताबड़तोड़ गोलियां चली दीं। योगेश को बचने का मौका भी नहीं मिला। युवक के पिस्टल निकालते ही योगेश के साथ मौजूद उसके चचेरे भाई और दोस्त दूर हो गए थे।

जिस रात हुआ कत्ल उस सुबह ही वैष्णो देवी से आया था योगेश
योगेश के चचेरे भाई सोनू ने बताया कि वह रविवार सुबह ही वैष्णो देवी के दर्शन कर आया था। वह शाम को अस्पताल में भर्ती एक चचेरे भाई को देखने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed