फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi policemen arrest in rape.

हवलदार और सिपाही ने किया रेप, गिरफ्तार

Fri, 10 Oct 2014 07:59 AM IST
Updated Fri, 10 Oct 2014 07:59 AM IST
विज्ञापन
Delhi policemen arrest in rape.

दिल्ली के वसंत विहार थाना पुलिस ने एक युवती से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के आरोप में थाने में ही तैनात हवलदार और सिपाही को बृहस्पतिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दुष्कर्म के एक अन्य मामले में पीड़ित युवती ने मंगलवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराने के दौरान इन पुलिसकर्मियों की करतूतों के बारे में बताया था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मूल रूप से मथुरा (यूपी) की रहने वाली रीना (22, परिवर्तित नाम) मुनिरका इलाके में रहकर ग्रेजुएशन कर रही है। उसने सितंबर के आखिर में वसंत विहार थाने में विनोद नाम के शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रीना ने विनोद पर दुष्कर्म, अश्लील फिल्म बनाने, धमकाकर घर में बंधक बनाने, देह व्यापार कराने और उसे बेचने का आरोप लगाया था।

एक छेड़ता था, दूसरा संबंध बनाता था

Delhi policemen arrest in rape.

पुलिस ने दुष्कर्म, देह व्यापार कराने, मानव तस्करी समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर विनोद को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी इस समय न्यायिक हिरासत में है। मंगलवार को पुलिस ने रीना के कोर्ट में धारा-164 के बयान कराए।

इस दौरान रीना ने बताया कि वसंत विहार थाने में तैनात हवलदार अत्तर सिंह (55) और सिपाही कृपाल (45) करीब एक वर्ष पहले उसके मुनिरका स्थित कमरे में आते थे।

रीना का आरोप है कि हवलदार उससे छेड़छाड़, जबकि सिपाही जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता था। रीना ने यह भी बताया कि हवलदार एक महिला को अपने साथ लेकर आता था और उससे संबंध बनाता था।

महिला के बयान के बाद पुलिस ने हवलदार के खिलाफ छेड़छाड़ और सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। बृहस्पतिवार सुबह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म

Delhi policemen arrest in rape.

ग्रेटर नोएडा से सटे दादरी के बादलपुर थाना क्षेत्र में बुधवार  शाम एक व्यक्ति ने घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म किया। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, छपरौला गांव के पास स्थित कालोनी में एक परिवार रहता है। बुधवार शाम परिवार का मुखिया किसी काम से बाहर गया था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। उसी समय जानसमाना निवासी रामकला दीवार कूदकर घर में घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।

महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। उधर, पति जब घर पहुंचा तो महिला ने घटना की जानकारी दी।

पीड़ित पति की ओर से रामकला के खिलाफ दुष्कर्म का मामला बादलपुर कोतवाली में दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed