बिहार से दिल्ली लाकर बेचते थे मौत का सामान, स्पेशल सेल ने 35 पिस्टल 69 मैगजीन संग दबोचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर मुठभेड़ के बाद मौत के दो सौदागरों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चला थी। इससे एक हवलदार बाल-बाल बच गया।
आरोपियों के कब्जे से 35 ऑटोमेटिक पिस्टल, 69 मैगजीन और चार कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी अवैध हथियारों को मुंगेर, बिहार से लाकर दिल्ली, एनसीआर व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सप्लाई करते थे। आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वह अब तक करीब 600 अवैध पिस्टल की सप्लाई कर चुके हैं।
स्पेशल सेल पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव के अनुसार इंस्पेक्टर राजेश कुमार को सूचना मिली थीं कि मुंगेर, बिहार का एक गिरोह अवैध हथियारों के निर्माण व तस्करी करने में लगा हुआ है। गिरोह दिल्ली, एनसीआर व पश्चिमी उत्तरप्रदेश में अवैध हथियारों की तस्करी करता है।
गोली अजय की बुलट प्रूफ जैकेट में लगी थी
जांच के दौरान ही पुलिस टीम को फिर सूचना मिली थी कि मुंगेर, बिहार निवासी मो. मुनव्वर बढिय़ा क्वालिटी केअवैध हथियारों के निर्माण व तस्करी में लगा हुआ है। 25 जुलाई को पुलिस टीम को फिर सूचना मिली थी कि मुनव्वर अपने साथी मो. शाहिद आलम के साथ अवैध हथियारों की खेप लेकर आजादपुर-मुकुंदपुर रोड आउटर रिंग रोड के पास लेकर आएगा।
सूचना के बाद इंस्पेक्टर राजेश कुमार व तिलकचंद बिष्ट की टीम ने यहां घेराबंदी की। यहां पर पुलिस टीम को देखकर मुनव्वर(26) भागने लगा। भागते हुए उसने पिस्टल निकाल ली और हवलदार अजय सिंह के ऊपर गोली चला दी।
गोली अजय की बुलट प्रूफ जैकेट में लगी थी। तभी अन्य पुलिसकर्मयों ने उसे दबोचा लिया और उसके हाथ से पिस्टल छीन ली। उसकेकब्जे चार कारतूस समेत लोडेड पिस्टल बरामद की गई। इसके बाद मो. शाहिद आलम(26) को पकड़ लिया गया। इनके कब्जे से 34 ऑटोमेटिक पिस्टल और 68 मैगजीन बरामद की गईं।
मो. मुनव्वर ने बताया कि वह तीन वर्षों से अवैध हथियारों की तस्करी कर रहा है। सोनू मालदा, पश्चिमी बंगाल और मुंगेर, बिहार से चला रहा है। सोनू केकहने पर ही ये अवैध हथियार सप्लाई करते थे। पिछले तीन वर्षों में सोनू करीब 600 पिस्टल सप्लाई करवा चुका है। मो. मुनव्वर सोनू के संपर्क में आकर अवैध हथियारों की तस्करी करने लगा था।