फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi police freed a kidnapped businessman.

महिला ने दोस्तों संग किया था बिजनेसमैन को किडनैप

Fri, 29 Aug 2014 08:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 29 Aug 2014 08:11 AM IST
विज्ञापन
Delhi police freed a kidnapped businessman.

दिल्ली के पंजाबी बाग से फिरौती के लिए अपहृत प्रॉपर्टी डीलर और शेयर कारोबारी को पश्चिम जिला पुलिस ने मुक्त करा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से वारदात में इस्तेमाल सेंट्रो कार, एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपियों में एक एमबीए पास है।

विज्ञापन


पश्चिम जिले के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रणबीर सिंह ने बताया कि सोमवार रात पंजाबीबाग थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि आनंद पर्वत निवासी महेंद्र बंसल (50) को कार सवार एक महिला और कुछ लोगों ने अगवा कर लिया है। महेंद्र के बिजनेस पार्टनर अमित चंडोक ने बताया कि महेंद्र ने उन्हें फोन कर बताया था कि कुछ लोग एक प्रॉपर्टी की डील के लिए पंजाबीबाग आने वाले हैं।
विज्ञापन


अमित ने अपने तीसरे पार्टनर नीरज भल्ला को भी बुला लिया। पंजाबी बाग में सफेद रंग की कार में महिला व अन्य लोगों ने महेंद्र को बैठा लिया। डील करोल बाग इलाके में फाइनल करने की बात हुई। अमित व नीरज को करोलबाग आने के लिए कहा गया। नीरज और अमित स्कूटी से कार का पीछा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच कार चालक महेंद्र को अगवा कर ले गए। रात करीब 10 बजे महेंद्र के बेटे नवीन के मोबाइल पर पचास लाख रुपये की फिरौती के लिए फोन आया। बाद में पांच लाख देने की बात तय हो गई। पुलिस को भी खबर कर दी गई। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर दबाव बनाया। इधर, आरोपियों को पता चल गया कि पुलिस उनके पीछे है।

तड़के आरोपी कार से महेंद्र को आईएसबीटी कश्मीरी गेट छोड़कर फरार हो गए। महेंद्र ने कार का नंबर नोट कर लिया। उसी आधार पर सभी आरोपियों को दबोच लिया गया। इनकी पहचान जज कालोनी, वैशाली, यूपी निवासी अभिषेक उर्फ अशोका (36), ज्योेति वर्मा (30) और आमिर सिद्दीकी (36) के रूप में हुई है।


आमिर सिद्दीकी चांदनी महल थाने का बीसी है, उसके खिलाफ छह मुकदमे दर्ज हैं। वह पंखा रोड पर जिम ट्रेनर था। यहीं उसकी मुलाकात ज्योति से हुई। ज्योति भी जिम ट्रेनर थी। उसेे रुपये की सख्त जरूरत थी। दोनों नेे व्यवसायी को किडनैप कर फिरौती की योजना बनाई। दूसरी ओर अभिषेक का शेयर का कारोबार था। उसे 20 लाख रुपये का घाटा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed