{"_id":"5eff219e4f06d8246d030417","slug":"delhi-police-busted-fake-salt-making-factory-seized-3000-kg-salt","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली नमक बनाने का धंधे का खुलासा, पुलिस ने छापा मारकर तीन हजार किलोग्राम नमक बरामद किए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नकली नमक बनाने का धंधे का खुलासा, पुलिस ने छापा मारकर तीन हजार किलोग्राम नमक बरामद किए
Fri, 03 Jul 2020 05:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 03 Jul 2020 05:46 PM IST
सार
बवाना स्थित एक फैक्टरी पर पुलिस ने छापा मारकर तीन हजार किलोग्राम नकली नमक बरामद किए, एक दुकानदार व फैक्टरी कर्मचारी गिरफ्तार
-गुजरात से एक रुपये प्रति किलोग्राम नमक लाकर उसे तैयार कर नामी कंपनी के पैकेट में भरकर बेचते थे
विज्ञापन
delhi police
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाहरी उत्तरी जिला की डीआईयू सेल ने बवाना इलाके में चल रहे नकली नमक बनाने के धंधे का पर्दाफाश किया है। आरोपी नकली नमक को नामी कंपनी के पैकेट में बंद कर उसे बेचते थे।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में एक दुकानदार व नमक बनाने वाले यूनिट के कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। इनक कब्जे से पुलिस ने तीन हजार किलोग्राम नकली नमक, 22 सौ टाटा नमक के खाली पैकेट और पैकिंग का सामान जब्त किया है।
विज्ञापन
शुरूआती जांच में पता चला है कि आरोपी गुजरात से एक रुपये प्रति किलोग्राम नमक लाकर उसे फैक्टरी में तैयार करने के बाद नामी कंपनी के पैकेट में बंद कर दुकानदार को छह रुपये में बेच देते थे।
विज्ञापन
जिसे दुकानदार 20 रुपये में बेचता था। जिला पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरजमल और गोविंद के रूप में हुई है। पुलिस धंधे में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
टाया नमक कंपनी के अधिकारी ने डीआईयू विभाग में नकली नमक बेचे जाने की शिकायत की। शिकायत में उसने बताया कि शाहबाद डेयरी के प्रहलादपुर बांगर इलाके में एक दुकानदार नकली नमक बेचात है। जो लोगों की सेहत के लिए काफी हानिकारक है।
एसीपी दिनेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूरजमल की दुकान पर छापेमारी की। जहां से पुलिस को भारी मात्रा में नकली नमक बरामद हुआ। पूछताछ में सूरजमल ने बताया कि वह यह सामान बवाना जैन कालोनी में गोविंद से लेता है। उसके बाद पुलिस ने जैन कालोनी में स्थित फैक्टरी पर छापा मारा।
जहां से भारी मात्रा में नकली नमक मिले। पुलिस ने गोविंद को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि इस धंधे का सरगना रिंकू नाम का व्यक्ति है जो कई बार नकली सामान बेचने के आरोप में पहले भी गिरफ्तार हो चुका है।