{"_id":"6082c5488ebc3ebd016d53cc","slug":"delhi-man-working-in-cargo-dies-in-suspicious-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कार्गों में काम करने वाले युवक की संदिग्ध हालत में मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिल्ली: कार्गों में काम करने वाले युवक की संदिग्ध हालत में मौत
Fri, 23 Apr 2021 06:32 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 23 Apr 2021 06:32 PM IST
सार
आईजीआई एयरपोर्ट थाना इलाके में गुरुवार सुबह एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईजीआई एयरपोर्ट थाना इलाके में गुरुवार सुबह एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। युवक को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खाना बनाते हुए युवक की मौत हुई है। युवक आईजीआई पर कार्गों में काम करता था। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने शुक्रवार को शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
आईजीआई एयरपोर्ट डीसीपी राजीव रंजन ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 6.51 बजे सूचना मिली थी कि सेंटर्स होटल के पास एक व्यक्ति मरा हुआ पड़ा है। सूचना के बाद एसआई अजय कुमार स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचने पर पता लगा कि मूलरूप से बिहार निवासी सालीग्राम(35) कार्गों पर काम करता था।
विज्ञापन
खाना बनाते हुए अपने पंजाबी टेंट, आईजीआई एयरपोर्ट पर अपने कमरे में अचानक बेहोश हो गया। एसआई अजय मिश्रा उसे सफदरजंग अस्पताल ले गए थे। मृतक के भाई विजय ने बताया कि सुबह साढ़े छह बजे उसका भाई खाना बना रहा था, तभी वह अचानक बेहोश हो गया था। पुलिस को शुरूआती जांच में किसी तरह की लापरवाही या चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।
विज्ञापन