फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi man masturbate woman journalist in moving bus she says no one help herself call police

दिल्लीः बस में महिला पत्रकार के सामने कर रहा था गंदी हरकत, किसी ने न रोका तो खुद ही दे डाली सजा

Wed, 21 Nov 2018 02:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 21 Nov 2018 02:02 PM IST
विज्ञापन
delhi man masturbate woman journalist in moving bus she says no one help herself call police

माना जाता है कि सूनसान रास्ते और अंधेरी सड़कें महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं होती लेकिन अगर भीड़भाड़ वाली डीटीसी बस में भी महिलाओं के साथ सरेआम छेड़छाड़ हो और मौजूद लोग सिर्फ देखते रह जाएं तो क्या कहा कहेंगे।

विज्ञापन


ऐसा ही कुछ हुआ दिल्ली की एक बस में जब महिला पत्रकार के सामने एक शख्स गंदी हरकत करने लगा और मदद मांगने पर भी कोई आगे नहीं आया। पुलिस के अनुसार 26 वर्षीय एक टीवी पत्रकार के साथ ये हादसा तब हुआ जब वो घर जाने के लिए बस नंबर 517 में चढ़ी।
विज्ञापन


पीड़िता ने कापसहेड़ा से संगम विहार के लिए बस पकड़ी। पुलिस में दर्ज एफआईआर में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि, बस लोगों से भरी हुई थी वह अपनी सीट पर जाकर बैठ गई। रात करीब 9.15 बजे वह शख्स आकर उसके पास खड़ा हो गया। वह पीड़िता को घूरने लगा। इस पर गुस्सा होकर पीड़िता ने भी उसे घूरना शुरू कर दिया। इसके बाद वह शख्स अश्लील हरकत पर उतर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर लड़की ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसे धक्का दे दिया। इसके बाद तो पीड़िता ने पीसीआर को कॉल करने के साथ ही चप्पल निकालकर आरोपी की पिटाई कर दी। इतना सब कुछ हो गया लेकिन बस का कोई भी शख्स लड़की के लिए आकर खड़ा नहीं हुआ।

पीड़िता ने बताया कि पूरी बस में केवल एक यात्री उसकी मदद के लिए आया था लेकिन उसने भी बाद में गवाह बनने से इंकार कर दिया। बस के अंधेरिया मोड़ पहुंचते-पहुंचते  पीसीआर भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मुकेश रंजन कुमार के रूप में हुई है। वह एक टेंट ऑपरेटर का काम करता है और छेड़छाड़ की धारा लगाकर उसे गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि ऐसा ही एक हादसा इस साल फरवरी में भी हुआ था, जिसमें एक अधेड़ शख्स ने चलती बस में युवती के साथ अश्लीलता की थी लेकिन पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए उसका वीडियो बना लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed