फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi international drug racket busted two nigerian arrested seized drugs worth 4 crore

दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय ड्रग धंधे का खुलासा, दो नाइजीरियाई नागरिकों से चार करोड़ की 'म्यांऊ म्यांऊ' बरामद

Mon, 02 Aug 2021 08:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 02 Aug 2021 08:51 PM IST
सार

जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि नारकोटिक्स दस्ते को सूचना मिली कि ड्रग के धंधे में शामिल एक अफ्रीकी नागरिक रविवार शाम ड्रग की खेप लेकर केशोपुर के गंदा नाला के पास आने वाला है।

विज्ञापन
Delhi international drug racket busted two nigerian arrested seized drugs worth 4 crore
interantional drug racket - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम दिल्ली जिला के नारकोटिक्स दस्ते ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग धंधे का खुलासा किया है। पुलिस ने दो नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पार्टी ड्रग म्यांऊ म्यांऊ के नाम से प्रचलित आठ सौ ग्राम मेफेड्रोन ड्रग्स बरामद किया है। पचास ग्राम और उससे अधिक को व्यावसायिक मात्रा माना जाता है। बरामद ड्रग की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत चार करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि नारकोटिक्स दस्ते को सूचना मिली कि ड्रग के धंधे में शामिल एक अफ्रीकी नागरिक रविवार शाम ड्रग की खेप लेकर केशोपुर के गंदा नाला के पास आने वाला है। इस सूचना पर सहायक पुलिस उपायुक्त सुदेश रंगा के देखरेख में टीम वहां पर घेराबंदी कर दी।
विज्ञापन


करीब सवा चार में वहां पहुंचे एक अफ्रीकी नागरिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 650 ग्राम मेफेड्रोन ड्रग मिला। आरोपी की पहचान नाइजीरिया निवासी एज मार्टिन(31) के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में एज मार्टिन ने बताया कि वह चंदर विहार निवासी नाइजीरिया नागरिक जॉर्ज पास्कल(60) के निर्देश पर ड्रग का सप्लाई करता है। उसके निशानदेही पर पुलिस ने जॉर्ज पास्कल को गिरफ्तार कर लिया।


उसके कब्जे से पुलिस ने डेढ़ सौ ग्राम मेफेड्रोन ड्रग बरामद कर लिया। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि जॉर्ज पास्कल चंदर विहार में किराने की दुकान और अफ्रीकन समुदाय का रेस्टोरेंट चलाता था और इसी की आड़ में ड्रग का धंधा करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed