फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Husband slit wife throat in suspicion of illicit relation victim send her video to father

युवक ने ट्रांसजेंडर पत्नी का रेता गला, घायल अवस्था में पीड़िता ने पिता को वीडियो भेजा, ऐसे बुलाए पड़ोसी

Wed, 15 Jul 2020 04:49 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 15 Jul 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
Delhi Husband slit wife throat in suspicion of illicit relation victim send her video to father
आरोपी पति गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के दक्षिणी-पूर्वी जिले की अमर कालोनी पुलिस ने ज्ञानेंद्र शुक्ला नाम के शख्स को गिरफ्तार कर एक हत्या के प्रयास का मामला सुलझाने का दावा किया है। आरोपी के पास से चाकू भी बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ज्ञानेंद्र ने बताया कि अवैध संबंध के शक में उसने अपनी ट्रांसजेंडर पत्नी का गला काटाकर हत्या का प्रयास किया था। वहीं घायल पत्नी नेहा का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


डीसीपी आरपी मीणा के मुताबिक, यह वारदात 11 जुलाई को सामने आई थी। पुलिस को अमर कॉलोनी के ए-ब्लॉक में एक महिला की गला काटे जाने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि घायल को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। इसके बाद सब इंस्पेक्टर ईश्वर एम्स पहुंचे, जहां नेहा शर्मा की हालत को देखा।
विज्ञापन


हालांकि घायल बयान देने की स्थिति में नहीं थी। इसी बीच अस्पताल में घायल के पिता धर्मवीर शर्मा भी मिले। उन्होंने बताया कि दामाद ज्ञानेंद्र ने ही बेटी का गला काटा है। पुलिस को पता चला कि घायल ट्रांसजेंडर है और उसकी ज्ञानेंद्र से शादी गत वर्ष ही हुई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी को लगा था कि उसकी पत्नी मर चुकी है। इसके बाद वह घर से फरार हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल अवस्था का वीडियो बना पिता को भेजा

पति ज्ञानेंद्र के गला रेतने के बाद नेहा ने घायल हालत में अपने कटे गले का वीडियो भी बनाया था। वह वीडियो उसने अपने पिता को भेजा था। नेहा ने अपने पिता को वीडियो कॉल भी कर पूरी बात बताई थी।

दरवाजे पर हथौड़े से चोट कर बुलाए थे मदद को पड़ोसी
घायल हालत में नेहा ने हथौड़े से दरवाजे पर पीटकर पड़ोसियों को खुद ही जानकारी दी थी। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से ही उसे एम्मस ले जाया गया था। पुलिस ने उसी दिन आरोपी ज्ञानेंद्र को अमर कॉलोनी इलाके से गिरफ्तार कर लिया था।

परिवार के खिलाफ जाकर आरोपी ने की थी शादी
आरोपी मूलरूप से यूपी के महोबा का रहने वाला है। परिवार उसकी शादी के खिलाफ था। इसलिए उसे घर से भी निकाल दिया था। इसके बाद वह नेहा से शादी कर उसके पिता के मकान पर ही रह रहा था। कुछ दिन बाद आरोपी को पता चला कि नेहा के अन्य लोगों से भी संबंध हैं। इसके बाद दोनों में झगड़ा होने लगा था। नेहा के पिता ने भी अपना मकान खाली करवा लिया था। दोनों लाजपत नगर में किराये के घर में रहने लगे थे। लेकिन इसके बाद भी इनका झगड़ा खत्म नहीं हुआ था। ज्ञानेंद्र कोटला और नेहा अमर कालोनी में अलग-अलग रहने लगे थे। ज्ञानेंद्र ने नेहा की हत्या की योजना बना ली थी। 11 जुलाई को उसे पता चला था कि नेहा अकेली है। वह उसके फ्लैट पर पहुंचा और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया था। आरोपी पेशे से टैक्सी ड्राइवर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed