फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi girl fight her abductors in vasant kunj, one arrested

पार्लर से घर जा रही युवती के पास रुकी कार और फिर जो हुआ उससे सहम जाएंगे आप...

Mon, 31 Jul 2017 03:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली Updated Mon, 31 Jul 2017 03:23 PM IST
विज्ञापन
delhi girl fight her abductors in vasant kunj, one arrested
सांकेत‌िक च‌ित्र
वसंतकुंज नॉर्थ इलाके में शनिवार शाम सरेराह कार सवार युवकों ने 21 साल की एक युवती को अगवा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की। इस दौरान पीड़िता के शोर मचाने से आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


 मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से एक आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की पहचान घिटोरनी निवासी रोहित चौधरी (22) के रूप में हुई है। पुलिस उसके दूसरे साथी की तलाश कर रही है।       
विज्ञापन

दक्षिण जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सपना (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ रंगपुरी इलाके में रहती है। वह पॉकेट-बी-सी में एक ब्यूटी पार्लर में नौकरी करती है। शनिवार शाम 7.30 बजे वह ब्यूटी पार्लर से पैदल घर जाने के लिए निकली थी। इस दौरान रास्ते में दो युवकों ने उसे अपनी कार में घसीटने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

विरोध करने पर आरोपियों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी

delhi girl fight her abductors in vasant kunj, one arrested

विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। शोर मचाने पर भीड़ बढ़ती देख आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलते ही वसंतकुंज नॉर्थ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस रोहित से पूछताछ कर इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने युवती को अगवा करने का प्रयास क्यों किया।  

घटना के बाद, युवती के पिता का कहना है कि मेरी बेटी बहुत बहादुरी से लड़ी लेकिन अब मैं अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए डरा हुआ हूं क्योंकि अगर वहां कोई नहीं होता तो मेरी बेटी का क्या होता।

 

पिता के डर को देखकर बेटी ने कहा कि मैं ऐसी किसी भी घटना के डर से घर से निकलना नहीं छोड़ सकती। मुझे बाहर जाकर काम करना ही होगा, अपने व अपने परिवार की जरूरत के लिए पैसे कमाने ही होंगे और अगर आगे भी मेरे साथ ऐसा कुछ होता है तो मैं इसी तरह उसका डटकर सामना करूंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed