फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi gang rape of abducted girl.

दिल्ली से अगवा कर महिला से गैंगरेप

Wed, 26 Aug 2015 01:14 AM IST
अमर उजाला, वसुंधरा
अमर उजाला, वसुंधरा Updated Wed, 26 Aug 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
Delhi gang rape of abducted girl.
मंडावली से 32 साल की महिला को अगवा कर गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की एक परिचित नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसे गाजियाबाद ले गई।
विज्ञापन


वहां नशीला पदार्थ देकर महिला के साथ आरोपी महिला के पति व देवर ने गैंगरेप किया। बाद में उसे बेचने का भी प्रयास किया गया। किसी तरह महिला वहां से भागी।

दिल्ली पहुंचकर मामले की शिकायत की गई। पुलिस ने आरोपी महिला व उसके पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता सपना (32)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ मंडावली इलाके में रहती है। सपना की एक महिला से पहचान थी। महिला उसे नौकरी दिलाने की बात कहकर सराय काले खां ले गई।

आरोप है कि यहां पर महिला का पति और देवर भी मौजूद थे। तीनों ने उसे नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। बाद में गाजियाबाद के वसुंधरा ले जाया गया। वहां महिला के पति व देवर ने उसके साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन


महिला को वहां बंधक बनाकर रखा गया। इस बीच आरोपियों ने उसे बेचने की कोशिश की तो वह वहां से फरार हो गई। सपना भागकर बदायुं पहुंची।

वहां उसने एक राहगीर की मदद से बदायुं पुलिस से शिकायत की। लेकिन उसकी नहीं सुनी गई। पीड़िता ने दिल्ली अपने पति को फोन किया। बाद में छह अगस्त को दिल्ली पहुंचकर पीड़िता ने मंडावली थाने में मामले की शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed