{"_id":"582b488a4f1c1b7b388fed49","slug":"delhi-ex-chief-minister-sheila-dikshit-police-remand-bangalore","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीला दीक्षित के दामाद दो दिन पुलिस रिमांड पर, बंगलूरू से किया था गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शीला दीक्षित के दामाद दो दिन पुलिस रिमांड पर, बंगलूरू से किया था गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 16 Nov 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : gettty
पूर्व मुुख्यमंत्री शीला दीक्षित के दामाद सैयद मोहम्मद इमरान को पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है। पटियाला हाउस अदालत के महानगर दंडाधिकारी पंकज शर्मा ने इमरान की जमानत पर सुनवाई को अगली तारीख तक स्थगित कर दिया है। पुलिस पूछताछ के बाद इमरान को 17 नवंबर को कोर्ट में पेश करेगी। बता दें कि पेशे से आर्किटेक्ट इमरान को पुलिस ने बंगलूरू से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड लिया था।
विज्ञापन
इमरान की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की बेटी लतिका की शिकायत पर बाराखंभा पुलिस ने एक अगस्त को इमरान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। उसके खिलाफ चोरी, कर्मचारी द्वारा चोरी, धोखाधड़ी, साक्ष्य नष्ट करने व सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर के मुताबिक, लतिका ने इमरान पर किसी अन्य महिला से विवाहेत्तर संबंध होने सहित नैनीताल की संपत्ति के दस्तावेज, ज्वेलरी व कीमती सामान आदि चुराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
उसका यह भी कहना है कि इमरान ने धन कमाने के लिये शादी की और उसका सपना साकार नहीं हुआ तो उसने दीक्षित परिवार की ही एक संबंधी महिला से अपने रिश्ते बनाए। पुलिस के मुताबिक, लतिका ने अपने पति पर उसके लैपटॉप से डाटा डिलीट व छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया है। सूत्रों का कहना है कि इमरान व लतिका की शादी 1996 में हुई थी और उनकी एक बेटी है। पिछले दस माह से लतिका और उनके पति अलग रह रहे हैं और दोनों के बीच मनमुटाव है।
विज्ञापन