फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi doctor kidnapping case: mastermind and his brother arrested in Meerut

दिल्ली के डॉक्टर का अपहरणकांडः मेरठ में धरा गया मास्टरमाइंड, भाई भी गिरफ्तार

Sat, 05 Aug 2017 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/मेरठ Updated Sat, 05 Aug 2017 09:48 AM IST
विज्ञापन
delhi doctor kidnapping case: mastermind and his brother arrested in Meerut
डॉक्टर मीड‌िया से बात करते हुए - फोटो : अमर उजाला
प्रीत विहार से पांच करोड़ रुपये की फिरौती के लिए डॉ. श्रीकांत के अपहर्ता मास्टरमाइंड और उसके भाई को दिल्ली पुलिस ने मेरठ में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार सुबह दिल्ली पुलिस व यूपी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में दोनों को दबोच लिया। पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों के दिल्ली आने के बाद पूछताछ करने की बात कही है।
विज्ञापन


मास्टरमाइंड की पहचान कैब चालक सुशील और उसके भाई अनुज के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस की टीम इनकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली-एनसीआर के अलावा यूपी और उत्तराखंड में छापेमारी कर रही थी।
विज्ञापन


संयुक्त आयुक्त रवींद्र यादव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि दोनों भाई मेरठ के दौराला इलाके में ट्यूबवेल पर छिपे हैं। इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम ने यूपी पुलिस के साथ मिलकर इनकी घेराबंदी कर दी। आरोपियों ने पुलिस टीम पर गोली चलाकर भागने की कोशिश की, लेकिन दोनों पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक सात गिरफ्तार
इस मामले में अब तक सात लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस ने डॉक्टर के अपहरण के बाद मामले की जांच शुरू की और मेरठ में मुठभेड़ के बाद प्रमोद, सोहनवीर, नेपाल और अमित कुमार को गिरफ्तार कर डॉक्टर को मुक्त करा लिया था। इसके बाद पुलिस ने वारदात में शामिल विवेक को गिरफ्तार किया। 6 जुलाई को डॉक्टर श्रीकांत को उस समय अगवा कर लिया गया था, जब वह प्रीत विहार से ओला कैब में सवार होकर घर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed