फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi crook attacked a man with knife injured

बदमाश ने टशन में निकाला चाकू, एक शख्स को चाकू मारकर किया घायल

Fri, 12 Apr 2019 06:19 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 12 Apr 2019 06:19 PM IST
विज्ञापन
delhi crook attacked a man with knife injured
दिल्ली के विवेक विहार इलाके में नशे में धुत एक घोषित बदमाश ने एक शख्स के सीने में चाकू घोंप दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल शख्स को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


पुलिस ने इस बाबत हत्या का प्रयास का मामला दर्जकर फरार बदमाश की तलाश कर रही है। शुरूआती जांच के बाद पुलिस ने टशन में चाकू से हमला करने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पीड़ित की पहचान झिलमिल कालोनी निवासी सुरेंद्र(55) के रूप में हुई है। बृहस्पतिवार रात सुरेंद्र विवेक विहार इलाके में किसी काम से गया था। इसी दौरान नशे में धुत ललित उसे रास्ते में मिला। ललित ने अचानक चाकू निकालकर सुरेंद्र के सीने से वार कर दिया और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आस पास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद बताया कि इनके बीच किसी तरह के विवाद की बात सामने नहीं आई है। आशंका जताई जा रही है कि घोषित बदमाश ने टशन में सुरेंद्र पर चाकू से हमला किया है। पुलिस फरार बदमाश की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed