दिल्लीः भाजपा विधायक की स्कॉर्पियो चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में आम हो या खास कोई भी सुरक्षित नहीं है। मंगलवार देर रात गोकलपुरी से भाजपा विधायक रंजीत कश्यप की स्कॉर्पियो गाड़ी पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया।
सुबह पांच बजे विधायक जब मंदिर जाने के लिए उठे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। फौरन जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
जांच के दौरान हर्ष विहार पुलिस को पता चला है कि वारदात के समय इलाके की बिजली गुल थी, जिसका चोरों ने फायदा उठाया और कार उड़ा ले गए। हर्ष विहार थाना पुलिस विधायक के घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की छानबीन कर रही है।
विधायक के घर के पास लगे हैं सीसीटीवी कैमरे, पर फुटेज गायब
गोकलपुरी के विधायक रंजीत कश्यप परिवार के साथ मंडोली विस्तार में रहते हैं। मंगलवार रात करीब 10:30 बजे विधायक एक मीटिंग से घर लौटे। रंजीत ने घर के सामने ही बनी पार्किंग में अपनी कार पार्क कर दी। रंजीत के मुताबिक इस बीच रात 11:15 बजे लाइट चली गई।
देर रात करीब 12:45 बजे बिजली आई। इधर सुबह करीब 5:00 बजे रंजीत मंदिर जाने के लिए उठे तो उन्होंने देखा कि पार्किंग से उनकी कार गायब थी। पार्किंग में कार के टूटे हुए कांच पड़े थे। रंजीत ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर दरवाजा खोला और कार का दरवाजा खोलकर उसे ले गए। इधर छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि रंजीत के घर के पास सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।
कैमरे की सीसीटीवी फुटेज में रंजीत कार खड़ी करते तो दिखाए दे रहे हैं लेकिन कार चुराते हुए बदमाश नहीं कैद हो पाए है। कैमरे में बिजली जाने के बाद की रिकॉर्डिंग नहीं है। पुलिस आशंका जता रही है कि बदमाशों ने बिजली गुल होने के दौरान वारदात को अंजाम दिया है।