{"_id":"61b09f379d2ebb00397d5609","slug":"delhi-absconding-criminal-from-two-years-arrested-by-police-accused-in-150-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार: लूटपाट के 150 मामलों में रहा शामिल, अब दक्षिण जिला पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार: लूटपाट के 150 मामलों में रहा शामिल, अब दक्षिण जिला पुलिस ने दबोचा
Wed, 08 Dec 2021 05:34 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 08 Dec 2021 05:34 PM IST
सार
साकेट कोर्ट ने राजेश को 30 अप्रैल 2019 में लूटपाट के मामले में भगोड़ा घोषित किया हुआ था। पुलिस आरोपी को मकोका के मामले में भी गिरफ्तार कर चुकी थी। आरोपी मंगोलपुरी थाने का घोषित बदमाश है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण दिल्ली जिला के स्पेशल स्टाफ ने लूटपाट व ऑर्म्स एक्ट के 150 मामलों में शामिल रहे कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मंगोलपुरी निवासी राजेश उर्फ दिलदिल (42) के रूप में हुई है। दो साल से आरोपी फरार चल रहा था।
विज्ञापन
साकेट कोर्ट ने राजेश को 30 अप्रैल 2019 में लूटपाट के मामले में भगोड़ा घोषित किया हुआ था। पुलिस आरोपी को मकोका के मामले में भी गिरफ्तार कर चुकी थी। आरोपी मंगोलपुरी थाने का घोषित बदमाश है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
दक्षिण जिले की पुलिस उपायुक्त बेनिता मेरी जैकर ने बताया कि जिले के स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली थी कि आरोपी राजेश उर्फ दिलदिल दक्षिण दरल्लि में छिपकर कहीं रह रहा है। सूचना के बाद हवलदार संदीप व अन्यों की टीम ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस की टीम को पता चला कि आरोपी दक्षिण दिल्ली में ही छिपा हुआ है।
विज्ञापन
मंगलवार को टीम बनाकर आरोपी को साकेत इलाके से दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वर्ष 1996 से वह अपराध की दुनिया में शामिल रहा है। लूटपाट, अवैध हथियार, चोरी समेत अन्य आपराधिक मामलों में आरोपी शामिल रहा है। बेहद कम उम्र से वह अपराध कर रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है।