दिल्लीः 4 साल के छात्र ने स्कूल में अपनी क्लासमेट का किया यौन शोषण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वारका साउथ इलाके के एक पब्लिक स्कूल की नर्सरी कक्षा में पढ़ने वाले चार साल के छात्र के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म का मामला दर्र्ज किया गया है। छात्र पर अपनी चार साल की सहपाठी का यौन शोषण का आरोप लगा है।
पीड़ित अभिभावक का आरोप है कि वारदात को स्कूल ने गंभीरता से नहीं लिया। छुट्टी के बाद जब मासूम घर पहुंची तो मां को सारी बात बताई। मासूम के माता-पिता ने पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद लड़के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर भी कार्रवाई करने की मांग की है।
पुलिस के मुताबिक मासूम परिवार के साथ द्वारका साउथ इलाके में रहती है। वह द्वारका के ही एक नामी पब्लिक स्कूल में नर्सरी कक्षा में पढ़ती है। घटना गत शुक्रवार की है। मासूम अपनी क्लास में मौजूद थी।
बच्ची मां को सुनाई पूरी कहानी
इसी दौरान उसके चार वर्षीय सहपाठी ने मासूम की पेंट खोलकर छेड़छाड़ की। मासूम रोने लगी तो उसे चुप करा दिया गया। इधर पहुंचकर मासूम ने सारी बात अपनी मां को बताई। अभिभावकों ने शनिवार सुबह स्कूल प्रशासन से मामले की शिकायत की।
परिवार का आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। शनिवार को मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने मासूम का मेडिकल कराया। शनिवार को मासूम को तेज दर्द के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे इलाज के बाद छुट्टी दी गई। परिजनों की शिकायत पर लड़के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।
दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त शिबेश सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस मासूमों की काउंसलिंग करा रही है। वहीं मामले में चाइल्ड वेलफेयर कमेटी से भी सलाह ली जा रही है। परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर भी कार्रवाई करने की मांग की है।