फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Defeat kindled football player, Ground commotion.

हार पर भड़के फुटबॉल खिलाड़ी, ग्राउंड पर हंगामा

Mon, 26 Oct 2015 01:32 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 26 Oct 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
Defeat kindled football player, Ground commotion.
एनएच-24 स्थित आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज की नेशनल स्पोर्ट्स मीट चक्रव्यूह में आखिरी दिन हंगामा हो गया। फुटबॉल मैच में मिली हार से गुस्साए मेरठ आईआईएमटी के खिलाड़ियों ने खूब हंगामा किया।
विज्ञापन


आयोजकों पर गलत निर्णय देने का आरोप लगा रहे खिलाड़ियों का गुस्सा पहले कुर्सियों पर निकला, फिर कुर्सियों के टुकड़े और खाली ग्लास से एक अन्य मैच में व्यवधान डालने की कोशिश की।
विज्ञापन


इस पर आईएमएस प्रबंधन ने मेरठ के सभी खिलाड़ियों को कमरे में बैठाकर उनकी शिकायत उनके प्रबंधन से की। फिर सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराकर खिलाड़ियों को  भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपात्र खिलाड़ियों को दिया खेलने का मौका
आईएमएस ईसी में स्पोर्ट्स मीट के आखिरी दिन आईआईएमटी मेरठ का जीएल बजाज इंस्टीट्यूट के साथ मैच था। फुटबॉल मैच में 3-1 से मिली हार का ठीकरा मेरठ की टीम ने आयोजकों के गलत निर्णय पर फोड़ा।

मेरठ के खिलाड़ियों ने आयोजकों पर दूसरी टीम में अपात्र खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति दिए जाने का आरोप लगाया। छात्रों ने कहा कि मैच में दूसरी टीम में कई अपात्र खिलाड़ी खेल रहे थे, जिसकी उन्होंने शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

कॉलेज संपत्ति को पहुंचाया नुकसान
किसी बात को लेकर नाराज मेरठ के खिलाड़ियों ने हॉस्टल के फर्नीचर को नुकसान पहुंचाया। फिर फर्नीचर के टुकड़ों और पानी के ग्लास अन्य मैचों के खिलाड़ियों पर फेंककर व्यवधान डाला।


खिलाड़ियों को ऐसा करने से रोका और शिकायत उनके कॉलेज निदेशक से की है। जिस पर उन्होंने आरोपी खिलाड़ियों पर एक्शन लेने की बात कही है। - सुधीर चौधरी, विजिलेंस अफसर, आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed