फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Declined to Rs 1,000, fiiring on friend

1000 रुपये देने से इनकार पर दोस्त पर चलाई गोली

Thu, 14 Jul 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 14 Jul 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Declined to Rs 1,000, fiiring on friend

इस्लामपुर गांव में बुधवार को रुपये देने से मना करने पर एक शख्स ने दोस्त पर गोली चला दी। हालांकि वह बाल-बाल बच गया। पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर सदर थाना पुलिस आरोपी के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला करने व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इस्लामपुर गांव निवासी रामनिवास ने अपने दोस्त रामू के खिलाफ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी के अनुसार मंगलवार शाम रामू ने फोन कर राम निवास को 1000 रुपये लेकर सुभाष चौक आने के लिए कहा था, लेकिन रामनिवास ने इनकार कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद रामू उसके घर पहुंच गया और झगड़ने लगा। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों में मारपीट हो गई। इस दौरान रामू ने जेब से तमंचा निकाल कर रामनिवास पर गोली चला दी। हालांकि झुकने की वजह से राम निवास बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली पास में खड़ी गाड़ी में धंस गई। घटना के बाद से आरोपी फरार है। रामनिवास ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed