{"_id":"5cc038d2bdec22140a1774d6","slug":"dead-bory-found-in-sihi-village-case-registered-against-unidentified-persons","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
Wed, 24 Apr 2019 04:03 PM IST
Trainee Trainee
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम।
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम।
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 24 Apr 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
dead body
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीही गांव के पास खाली मैदान में बने गड्ढे में युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई। सूचना के बाद सेक्टर-37 थाना पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक शव बुरी तरह गल चुका है जिसकी पहचान नहीं हो पाई। मृतक की उम्र करीब 30 साल है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, सोमवार देर शाम को सीही गांव स्थित खाली मैदान में ग्रामीणों को बदबू आई। ग्रामीणों ने देखा तो यहां बने गड्ढे में युवक का शव पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया जिसमें सामने आया कि युवक की हत्या करीब 3-4 दिन पहले होने की आशंका है।
विज्ञापन
मृतक युवक के शरीर पर कई जगह गहरे घाव के निशान पाए गए हैं। शव सड़ जाने की वजह से उसका चेहरा वीभत्स हो गया था। सहायक पुलिस आयुक्त शकुंतला यादव के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार करा दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।