खाली प्लॉट में मिली युवती की लाश, रेप की आशंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के राजेंदा पार्क थाना क्षेत्र के धर्मपुर कालोनी में खाली प्लाट में युवती का शव मिलने से शनिवार सुबह सनसनी फैल गई। पुलिस ने आशंका जताई है कि हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए के लिए शव को खाली प्लॉट में फेंका गया है। युवती के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम के बाद होगा।
पुलिस के अनुसार सुबह कंट्रोल रूम से गांव धर्मपुर में स्थित एक खाली मैदान में एक युवती का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। पुलिस शव की पहचान करने का प्रयास करने में जुटी है। पुलिस ने बताया कि मृतका के सिर पर चोट के निशान भी मिले हैं।
जिसे देखने से लगता है कि युवती की हत्या करने के बाद उसके शव को यहां पर लाकर फेंका गया है। पुलिस ने बताया कि मृतका की उम्र करीब 25 वर्ष है और उसकी पहचान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
डीसीपी वेस्ट संगीता कालिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थित साफ हो पाएगी। जिसके बाद मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस सबसे पहले शव की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है।
बाइक सवार बदमाशों ने छीनीं चेन
हुडा के सेक्टर 23 में रहने वाली दो महिलाओं से बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने शुक्रवार की सुबह मार्निंग वाक के दौरान सोने की चेन छीन ली। महिलाएं चिल्लाती रहीं मगर बाइक सवार फरार होने में कामयाब रहे।
पालम विहार थाना पुलिस के अनुसार सेक्टर-23 में रहने वाली तनुश्री ने शुक्रवार की रात आठ बजे पुलिस को अपनी शिकायत दी। उन्होंने शिकायत में बताया वो अपनी एक महिला साथी के साथ सुबह सैर करने घर से निकली थी।
घर से निकल कर कुछ दूर गई थी की एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने पीछे से आकर उनकी और उनकी साथी के गले से सोने की चेन झपट ली। वो कुछ समझ पाती इससे पहले ही झपटमार तेजी से मौके से फरार हो गए। घर आकर परिजनों को दोनों परिवार वालों करे घटना की जानकारी दी। पालम विहार थाना पुलिस ने तनुश्री के बयान पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी।