फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dead body of a girl in hotel

होटल में मिली युवती की लाश, युवक फरार

Tue, 04 Nov 2014 02:50 AM IST
Updated Tue, 04 Nov 2014 02:50 AM IST
विज्ञापन
dead body of a girl in hotel

दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में सोमवार सुबह होटल के कमरे में पंखे से लटका हुआ युवती का शव मिला। करीब 24 वर्षीय लड़की की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


जांच में पुलिस को पता चला कि रविवार शाम को इलाके का एक युवक उसे छोड़कर गया था। पुलिस युवक को तलाश करने के अलावा होटल मालिक से पूछताछ कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह नंबर-1, विश्वास नगर के एक होटल में युवती का शव मिला। होटल जितेंद्र का है। ग्राउंड फ्लोर पर रेस्टोरेंट, पहली मंजिल पर होटल और दूसरी मंजिल पर वह खुद रहता है।
विज्ञापन


होटल के कर्मचारियों ने बताया कि रविवार शाम को अजय युवती के साथ होटल में आया था। वह कहीं से आने की बात कर चला गया, इसके बाद वह नहीं लौटा। पुलिस अजय को तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टल्ली कार वाले ने तीन को टक्कर मारी

dead body of a girl in hotel

न्यू अशोक नगर इलाके में रविवार रात तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों जख्मी हो गए जिन्हें लालबहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों ने कार चालक को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया।

चालक की पहचान रामदास गौतम के रूप में हुई। वह दिलशाद गार्डन इलाके में रहता है और उसका फर्नीचर का कारोबार है। पुलिस लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार रविवार रात रामदास गौतम नोएडा से अपने घर की तरह आ रहा था। न्यू अशोक नगर के गंदा नाला रोड के पास अचानक उसकी कार अनियंत्रित हो गई औैर सड़क पर जा रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी।

जख्मी होने वाले लोगों की पहचान धीरज, जयशंकर औैर पुरुषोत्तम के रूप में हुई है। पुलिस ने घायलों के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच में चालक के शराब पीने की पुष्टि हुई है।

20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

dead body of a girl in hotel

पश्चिम जिले की वाहन चोरी निरोधक शाखा ने रविवार को जखीरा से इनामी बदमाश मोहम्मद गालिब (27) को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर मोती नगर में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। इस मामले में कोर्ट ने उसे भगोड़ा करार दिया था।

पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मूलत: दरभंगा (बिहार) निवासी गालिब पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

जिले के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रणवीर सिंह ने बताया कि एक सूचना पर पुलिस ने जखीरा से आरोपी को दबोचा है। पूछताछ में उसने बताया कि इस साल होली पर ने अपने सहयोगी नवाब, साहिब और मनोज के साथ मिलकर राजकुमार को चाकू से गोदकर घायल कर दिया था। राजकुमार ने उसकी पुुरानी रंजिश थी। पुलिस के मुताबिक, गालिब ड्रग एडिक्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed