फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dawood and Chhota Shakeel chakrapani arrest warrant for murder

चक्रपाणि हत्या मामले में दाऊद व छोटा शकील के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

Sat, 01 Oct 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 01 Oct 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Dawood and Chhota Shakeel chakrapani arrest warrant for murder
dawood

अखिल भारतीय हिंदू महासभा के नेता स्वामी चक्रपाणि की हत्या की साजिश के सिलसिले में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम व छोटा शकील की गिरफ्तारी के लिए अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। 

विज्ञापन


दाऊद व शकील पर आरोप है कि दोनों ने चक्रपाणि की हत्या की सुपारी दी थी।  पटियाला हाउस स्थित महानगर मुख्य दंडाधिकारी सुमित दास ने दिल्ली पुलिस की अर्जी पर दाऊद व शकील की गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट जारी किया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक चक्रपाणि ने 2015 में दाऊद की कार मुंबई में खरीदी थी और गाजियाबाद लाकर उसमें आग लगा दी। दिल्ली पुलिस ने जून 2016 में चार लोगों जुनैद, रौजर, युनूस व मनीष को चक्रपाणि की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि जुनैद ने शकील द्वारा उन्हें पैसा दिए जाने की बात पूछताछ में कबूल की है। वह दाऊद की कार जलाने वाले को सबक सिखाने के लिए चक्रपाणि का खात्मा करवाना चाहता था। पुलिस ने इनके कब्जे से दो पिस्टल व दस कारतूस बरामद किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed