फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Daughters threaten to rape, forced them to buy flat by hostage

बेटियों को दुष्कर्म की धमकी, उन्हें बंधक बनाकर फ्लैट खरीदने को किया मजबूर

Mon, 11 Jul 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 11 Jul 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Daughters threaten to rape, forced them to buy flat by hostage

जायदाद खरीदने की इच्छुक महिला पर उसके परिचितों ने महंगे फ्लैट खरीदने का दबाव डाला। महिला ने मना किया तो आरोपियों ने उसकी दो बेटियों को बंधक बनाकर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी दे डाली।

विज्ञापन


यहां तक कि बच्चियों के साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया गया। पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर महिला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार सारन थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला के मुताबिक उसने कुछ दिन पहले अपनी जायदाद बेची थी। इस धन से वह शहर में फ्लैट खरीदना चाहती थी।

विज्ञापन

65 लाख का एक फ्लैट दिलवाया

Daughters threaten to rape, forced them to buy flat by hostage

पीड़िता के भाई ने लुधियाना (पंजाब) में रहने वाले अपने परिचित कुलवंत राय और उसके साले विरेंद्र मित्तल को उसकी मदद करने के लिए कहा।

पीड़िता के मुताबिक इन दोनों ने उसे 65 लाख रुपये का एक फ्लैट दिलवाया। बाद में पता चला कि फ्लैट की असली कीमत तो सिर्फ 50 लाख रुपये ही थी।

इसके बाद दोनों ने सेक्टर 23 में उसे एक अन्य फ्लैट दिखाया जिसकी कीमत 55 लाख रुपये बताई। महिला की मुलाकात फ्लैट की असली मालकिन से हुई तो उसने फ्लैट की कीमत महज 40 लाख रुपये बताई।

दो बेटियों को बंधक बनाकर रखा हुआ था

Daughters threaten to rape, forced them to buy flat by hostage

पीड़िता के मुताबिक कुलवंत और विरेंद्र ने उसकी दो बेटियों को बंधक बनाकर रखा हुआ है।  वह फ्लैट खरीदना नहीं चाहती थी।

लेकिन रजिस्ट्री के लिए दोनों उसे जबरन नोएडा ले गए, उसने मना किया तो दोनों बेटियों को जान से मारने की धमकी देकर मजबूर किया।

आरोप है कि विरेंद्र ने पीड़िता की बेटियों के साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया। एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed