बेटी के अगवा होने पर नाराज शख्स ने पुलिस मुख्यालय के सामने खुद पर डाला मिट्टी का तेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी बच्ची की अगवा होने के मामले में पुलिस की जांच से नाराज व्यक्ति ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय के सामने खुदकुशी का प्रयास किया। उसने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की, लेकिन समय रहते बीट कांस्टेबल ने पकड़ लिया।
आईपी एस्टेट थाना पुलिस ने उसके खिलाफ खुदकुशी के प्रयास का मामला दर्ज किया है। उसकी पहचान गांव खामदेई, बुलंदशहर (उप्र) निवासी अजयपाल (48) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अजयपाल शुक्रवार दोपहर आईटीओ स्थित पुलिस मुख्यालय के पास पहुंचा।
वह सड़क की दूसरी ओर खड़ा था। बीट कांस्टेबल मुकेश गश्त करते हुए जा रहे थे। उनको देखते ही अजयपाल प्लास्टिक की बोतल में रखे मिट्टी के तेल को अपने ऊपर डालने लगा। अनहोनी की आशंका को भांपते हुए तुरंत अजयपाल के पास पहुंचे और पकड़ लिया।
पुलिस के रवैये से परेशान होकर उठाया कदम
उसके पास से एक प्लास्टिक की बोतल और माचिस मिला। पुलिस ने अजयपाल को हिरासत में लेकर खुदकुशी के कारणों के बारे में पूछताछ की। उसने बताया कि 21 अप्रैल को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अपनी बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई थी।
पुलिस ने बच्ची को बरामद कर लिया, लेकिन पुलिस वालों ने बच्ची को उसके हवाले नहीं किया है। पुलिस के इस रवैये से परेशान होकर खुदकुशी कर रहा है। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच की तो पता चला कि अजयपाल की पत्नी बुराड़ी इलाके में रहती है।
उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। बच्ची को उसकी मां के हवाले कर दिया गया है। पुलिस आशंका जता रही है कि अजयपाल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। फिलहाल, उसे चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया है।