फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dabangs say police attack, many policemen injured

खंडहर में रंगरलियां मना रहे थे युवक, पुलिस ने पकड़ा तो आरोपियों ने फोड़ दिया ASI का सिर

Tue, 25 Jul 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 25 Jul 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
Dabangs say police attack, many policemen injured
फाइल
फरीदाबाद के वर्धमान मॉल के पास स्थित खंडहर में युवती के साथ रंगरलियां मनाने आए दबंगों ने पकड़े जाने पर एएसआई सतीश का सिर फोड़ डाला। पुलिस अधिकारी को घायल कर भाग रहे दो दबंगों को सिपाहियों ने दौड़ाकर पकड़ा। एएसआई पर हमला करने वालों की पहचान गौरव और पुलकित निवासी ओल्ड फरीदाबाद के रूप में हुई। दोनों को जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


सेक्टर 19 चौकी इंचार्ज के मुताबिक वर्धमान मॉल के पास स्थित खंडहर में अराजकतत्व नशेबाजी और गलत काम करते हैं। स्थानीय लोगों की शिकायत पर खंडहर की निगरानी के लिए एक पुलिसकर्मी तैनात किया गया है। रविवार को शहर में आए मुख्यमंत्री की सुरक्षा में पुलिस बल लगाया गया था।
विज्ञापन


शाम को सीएम ड्यूटी से लौट रहे चौकी के एएसआई सतीश कुमार को मुखबिर ने सूचना दी कि खंडहर में चार युवक और एक युवती रंगरेलियां मनाने के इरादे से मौजूद हैं। इस पर वह सिपाही बलराम के साथ खंडहर में पहुंच गए। पुलिस वालों को देखते ही युवती और चार युवक भागने लगे। सतीश और बलराम के हाथ एक एक युवक आया। पुलिसकर्मी इन दोनों को पूछताछ के लिए अपने साथ चौकी लेकर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्ते में एक युवक ने सड़क पर पड़ा पत्थर उठाकर एएसआई सतीश कुमार के सिर पर वार कर दिया। चोट लगने से वह लहूलुहान और बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़े। दोनों युवक सिपाही बलराम से हाथापाई कर छूट कर भागने लगे। सिपाही ने शोर मचाया तो पास ही तैनात गाड्र्स ने दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया। एसएचओ ओल्ड थाना इंस्पेक्टर कैलाश ने बताया कि पकड़े गए गौरव और पुलकित के खिलाफ, सरकारी काम में बाधा डालना, सरकारी कर्मचारी पर जानलेवा हमला करना और जान से मारने की धमकी आदि धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed