फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Current death of the Masons, the second serious

करंट से राजमिस्त्री की मौत, दूसरा गंभीर

Tue, 11 Nov 2014 01:36 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 11 Nov 2014 01:36 AM IST
विज्ञापन
Current death of the Masons, the second serious

विजयनगर क्षेत्र में मकान की चिनाई कर रहे दो राजमिस्त्री हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गए। एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है। दोनों मजदूर बिहार के निवासी हैं।

विज्ञापन


सोमवार दोपहर मकान के छज्जे पर प्लास्टर का काम हो रहा था। इसी दौरान राजमिस्त्री प्रकाश हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। धनीराम ने छुड़ाने की कोशिश की तो उसे भी करंट ने चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


इससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। लोगों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस पर करीब 15 मिनट बाद सप्लाई बंद हुई। तब तक प्रकाश की मौत हो चुकी थी।

धनीराम को आसपास के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से दिल्ली रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से निर्माण करा रहा मकान मालिक फरार है।

लोगों ने किया हंगामा
घटना के बाद निर्माण करा रहे मकान मालिक के भागने और काफी देर तक बिजली न कटने से नाराज लोगों ने हंगामा किया।

जेई पर लगा मिलीभगत का आरोप
पावर कारपोरेशन के चेयरमैन और एमडी की स्पष्ट गाइडलाइन है कि लाइन केनीचे निर्माण होने पर जेई जिम्मेदार होंगे। पिछले दिनों ट्रांसमिशन ने कई मकानों को गिराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने भी इस संदर्भ में आदेश जारी किए हुए हैं। इसके बावजूद लाइन के नीचे मकान बन गया और उस पर प्लास्टर किया जा रहा था।

लोगों का आरोप है कि इसकी सूचना जेई को दी गई थी, उनकी मिलीभगत से ही निर्माण चल रहा था। यही कारण रहा कि जेई ने घटना की जानकारी अधिकारियों तक को नहीं दी और निर्माण करा रहे मकान के मालिक के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज नहीं कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed