{"_id":"597797f84f1c1b82768b473b","slug":"crooks-shot-dead-in-a-car-shot-dead-in-critical-condition","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एनएच-58 पर कार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनएच-58 पर कार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, गंभीर घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादनगर में हाईवे पर असालतनगर हनुमान मंदिर के पास सोमवार रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने कार सवार युवक को गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे वैशाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि पीड़ित की पत्नी से रेप हुआ था और इस मामले में समझौता नहीं करने पर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।
वारदात के वक्त पीड़ित युवक पत्नी और दोस्त के साथ आईजी मेरठ जोन से मिलकर लौट रहा था। पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है। ग्रेटर नोएडा निवासी 38 वर्षीय युवक कार से सोमवार रात करीब आठ बजे पत्नी और दोस्त के साथ आईजी से मिलकर वापस घर लौट रहा था।
एनएच-58 पर असालतनगर हनुमान मंदिर के पास जब वह लघुशंका के लिए वह कार से उतरा, तभी पीछे से आए बाइक सवार तीन युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। चार राउंड फायरिंग में युवक के बांये हाथ और पैर में एक-एक गोली लगी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा जबकि बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन
महिला ने पति के दोस्त की मदद से उसे मोदीनगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे वैशाली के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पीड़ित की पत्नी ने बताया कि वह किराये के मकान में परिवार सहित रहती हैं।

आईजी मेरठ जोन से गुहार लगाने गए थे दंपति
27 फरवरी को मकान मालिक ने तमंचे के बल पर उनके साथ दुष्कर्म किया था। उन्होंने नोएडा के कुलसेरा में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है, लेकिन पुलिस ने अब तक कार्रवाई नहीं की है। इसके चलते वह पति और उनके दोस्त के साथ आईजी मेरठ जोन से गुहार लगाने गईं थीं।
महिला का आरोप है कि आरोपी दुष्कर्म मामले में समझौता करने का दबाव बना रहा है, समझौता न करने पर उसने उनके पति पर जानलेवा हमला करवाया है। एसओ रनवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर जांच की जा रही है। महिला ने तीनों बार घटना स्थल अलग बताया है।
मामला संदिग्ध लग रहा है। मामले में कुलसेरा नोएडा के तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
‘कई बार मिलाया 100 नंबर नहीं मिला’
महिला का कहना है कि पति को गोली लगने के बाद उसने कई बार 100 नंबर डायल किया, लेकिन कंट्रोल रूम का नंबर नहीं लगा। मुरादनगर से मोदीनगर पहुंचते तक पुलिस को सूचना देने के लिए 100 नंबर डायल करती रही।
ग्रेटर नोएडा से मेरठ तक किया पीछा
महिला का आरोप है कि बाइक सवार हमलावरों ने ग्रेटर नोएडा से मेरठ तक कार सवार उनका पीछा किया। एक बाइक पर तीन हमलावर हथियारों के साथ दोपहर से रात तक घूमते रहे लेकिन पुलिस ने बाइक सवार तीन लोगों को कहीं नहीं रोका। महिला ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे आईजी से मिलने के लिए घर से निकले थे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मेरठ पहुंचे और पांच बजे आईजी से मुलाकात हुई। इस बीच हमलावर उनका पीछा करते रहे। बदमाशों ने रात करीब आठ बजे वारदात को अंजाम दिया।