{"_id":"5c7c3cc9bdec2273ac45fab9","slug":"criminals-looted-mobile-by-strangling-the-young-woman-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती का गला दबाकर मोबाइल लूटा, बदमाशों की पहचान करने में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती का गला दबाकर मोबाइल लूटा, बदमाशों की पहचान करने में जुटी पुलिस
Mon, 04 Mar 2019 02:14 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 04 Mar 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोती नगर इलाके में बदमाशों ने एक युवती का गला दबा दिया। बदमाश उसे घसीटते हुए सुनसान जगह पर ले गए और लूटपाट की। घटना के समय युवती ड्यूटी खत्म कर पैदल घर जा रही थी। पीड़िता की शिकायत पर मोती नगर थाना पुलिस लूटपाट का मामला दर्ज कर बदमाशों की पहचान करने में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार, शक्ति प्रभा पटेल(27) सपरिवार बाली नगर में रहती हैं। वह साउथ एक्स स्थित एक निजी कंपनी में काम करती हैं। 1 मार्च की रात वह ड्यूटी खत्म करके मेट्रो से मोती नगर स्टेशन पहुंची। जहां से वह पैदल घर जा रही थी।
बाली रोड पर दो युवक उसके पीछे-पीछे चलने लगे। कुछ दूर जाने पर एक युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया और दूसरे हाथ से मुंह दबाकर उसे घसीटते हुए एक बस के पीछे ले गया। जहां दूसरा युवक भी आ गया और उसके हाथ से मोबाइल छीनने लगे।
विज्ञापन
शक्ति प्रभा के विरोध करने पर बदमाशों ने उसका गला दबा दिया और हाथ से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। किसी तरह बाहर निकलने के बाद पीड़िता ने राहगीरों की मदद से पुलिस को घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के बताए हुलिये के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।