{"_id":"58d51d1f4f1c1b8a591a400e","slug":"criminal-trying-to-run-away-arrested-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाग रहे एक बदमाश को लोगों ने दबोचकर पुलिस के हवाले किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाग रहे एक बदमाश को लोगों ने दबोचकर पुलिस के हवाले किया
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 25 Mar 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
मंगोलपुरी इलाके में बृहस्पतिवार रात एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद भाग रहे एक बदमाश को लोगों ने दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया है। जख्मी युवक की पहचान सौरव(26) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सौरव का होली के दिन कुछ युवकों से कहासुनी हो गयी थी। जिसका बदला लेने के लिए उसपर हमला किया गया। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सौरव सपरिवार मंगोलपुरी पी ब्लॉक में रहता है। वह निजी कंपनी में काम करता है। बृहस्पतिवार रात सौरव अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर कहासुनी करने लगे।
विज्ञापन
सौरव के विरोध करने पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे एक बदमाश को लोगों ने दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सौरव को अस्पताल में भर्ती कराया और पकड़े गये बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
जांच के बाद पुलिस ने बताया कि पकड़े गये बदमाश की पहचान मंगोलपुरी निवासी सोनू(24) के रूप में हुर्ई है। पूछताछ में सोनू ने बताया कि होली के दिन सौरव की इलाके के घोषित बदमाश मुकेश गुर्जर से कहासुनी हो गयी थी। लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत करवा दिया था।
लेकिन बृहस्पतिवार रात मुकेश गुर्जर गैंग के कुछ बदमाश सौरव से बदला लेने के लिए उसके पास पहुंचे और उसे गोली मार दी। पुलिस वारदात में शामिल अन्य बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।