{"_id":"5829f7634f1c1bd53b8fe114","slug":"crime-news-delhi-delhi-businessman-got-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से बैग चुराकर भाग रहे बदमाशों का कारोबारी कर रहा था पीछा, मारी गोली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार से बैग चुराकर भाग रहे बदमाशों का कारोबारी कर रहा था पीछा, मारी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 15 Nov 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
द्वारका साउथ इलाके में कार से बैग चोरी कर भाग रहे बदमाशों का पीछा करना एक कारोबारी को भारी पड़ गया। बदमाशों ने कारोबारी पर गोली चला दी। एक गोली उसकी जांघ में लगी है। आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। कारोबारी अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। उसकी पहचान सतपाल (37) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सतपाल का रामफल चौक पर किराना स्टोर है। सुबह सतपाल अपनी वैगन आर कार से द्वारका स्थित जिम गया था। जिम से निकलने के बाद वह बैग को कार की पिछली सीट पर रखकर ड्राइविंग सीट पर बैठ गया। इसी दौरान एक बदमाश पिछली सीट पर रखे बैग को निकालकर भागने लगा। बदमाश के साथ उसके दो सहयोगी भी थे।
विज्ञापन
सतपाल ने बदमाशों का पीछा किया। बदमाशों ने उसे डराने के लिए हवा में दो गोलियां चलाईं। बावजूद इसके सतपाल को पीछा करता देख एक बदमाश ने उस पर गोली चला दी। गोली सतपाल की जांघ में लगी। गोली लगते ही पीड़ित वहीं गिर गया। लोगों ने जख्मी सतपाल को अस्पताल पहुंचाया। अभी तक की जांच में पता चला है कि सतपाल के बैग में जिम के कपड़े और जूते थे। पुलिस का कहना है कि बैग में नगदी होने की संभावना में बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों से घटना का सुराग तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन