फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   crime news dehli latest news delhi police filed the case

अवैध संबंधों के शक में करता था पिटाई, पत्नी ने सुपारी देकर कराई पति की हत्या

Tue, 15 Nov 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 15 Nov 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
crime news dehli latest news delhi police filed the case

रणहौला इलाके में अवैध संबंध के शक में पिटाई होने से परेशान एक महिला ने पति की हत्या करवा दी। महिला ने अपने परिचित को चार लाख रुपये की सुपारी देने की बात कही और पेशगी के तौर पर 30 हजार रुपये भी दिए। इस बात का खुलासा पुलिस की गिरफ्त में आई महिला ने किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में शामिल तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि गत 10 नवंबर को बाबा खड़ी पुल के पास एक शख्स की हत्या कर दी गई थी। मरने वाले की शिनाख्त मोहन गार्डन निवासी अरुण कुमार (43) के रूप में हुई थी। वह गुड़गांव स्थित एक आरओ की कंपनी में काम करता था। पुलिस ने उसकी पत्नी सतवाना शर्मा से पूछताछ की। उसने बताया कि अरुण 9 नवंबर की रात घर से निकला था। पुलिस ने सतवाना शर्मा की कॉल डिटेल खंगाली। जिसमें पता चला कि उसकी दो नंबरों पर लंबी बातचीत होती है।
विज्ञापन


यहां तक की आधी रात को भी बात होती है। पुलिस ने उन नंबरों की छानबीन की तो एक सतवाना का रिश्तेदार निकला। पूछताछ में उसने कई अहम सुराग दिए। उसके बाद पुलिस ने सतवाना से कड़ाई से पूछताछ की। सतवाना ने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि अरुण उसके चरित्र पर शक करता था और अकसर पिटाई करता था। जिसकी वजह से परेशान होकर इस घटना को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सतवाना ने पूछताछ में बताया कि दस साल पूर्व वह एक निजी स्कूल में काम करती थी। उस स्कूल में वैन चलाने वाले संदीप से उसकी नजदीकी थी। उसने संदीप को पति की हत्या के लिए चार लाख रुपये की सुपारी देने की बात कही। साथ ही पेशगी के तौर पर तीस हजार रुपये दिए। पुलिस ने संदीप को गिरफ्तार कर लिया। संदीप के निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में शामिल सुभाष और जितेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि बातचीत के बहाने अरुण को पुलिया के पास ले गए थे, जहां उसकी जमकर पिटाई की और गला दबाने के बाद उसके शरीर पर चैपिंयन गाड़ी (छोटा हाथी) चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed